सपा बाबा बंजारा को करेगी याद, गोष्ठी आज
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद (ब्यूरो) :- शनिवार कोआवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर प्रातः 10:00 बजे जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में 17वीं शताब्दी के महान समाज सुधारक एवं अदम्य साहसी योद्धा बाबा लक्खीशाह बंजारा की जयंती के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन होगा।
यह जानकारी देते हुए सपा प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि इस मौके पर बाबा के जीवन मूल्यों तथा स्वतंत्रता संग्राम में देश के प्रति उनके योगदान की चर्चा होगी उन्होंने बताया कि मुजाहिद अंसारी महानगर अध्यक्ष समाजवादी युवजन को कार्यक्रम का प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने समाज वादी विचार धारा वाले लोगों से समय पर पहुंचने का आवाहन किया है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

