नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पीडीए की बैठक, तीन सैकड़ा लोगों ने ग्रहण की सदस्यता – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

पीडीए की बैठक, तीन सैकड़ा लोगों ने ग्रहण की सदस्यता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रूखाबाद / मोहम्मदाबाद (ब्यूरो) :-  ब्लॉक के ग्राम गैसिंगपुर में पीडीए की एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 300 लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम के आयोजक ग्राम प्रधान मोनू राठौर के पुत्र प्रशांत राठौर ने बताया कि पीडीए को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मोहम्मदाबाद ब्लॉक के कई प्रधानों, पूर्व प्रधानों, बीडीसी सदस्यों तथा विभिन्न वर्गों के लोगों को संगठन से जोड़ा गया। कार्यक्रम में एक सैकड़ा से अधिक लोगों का अतिथियों द्वारा सम्मान भी किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि इरफान-उल-हक कादरी तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक धनीराम शाक्य, पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, पूर्व ब्लॉक प्रभारी उमर खान तथा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष साजिद अली खान सहित अन्य नेताओं ने सहभागिता की।

अतिथियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विचार व्यक्त किए तथा संगठन की नीतियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। बैठक में स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]