चित्रकूट दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 300 बेड मेडिकल कॉलेज समेत कई विकास योजनाओं को दी गति
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
– चित्रकूट के विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए कई अहम निर्देश
चित्रकूट :- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जनपद चित्रकूट में कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदेश सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए।
मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने चित्रकूट में 300 शैय्याओं वाले मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए शीघ्र भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मंदाकिनी नदी के पुनरुत्थान, गोवंश संरक्षण, किसानों एवं युवाओं को स्वरोजगार के लिए अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराने तथा जल जीवन मिशन की परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने पर भी जोर दिया। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने चित्रकूट धाम मंडल के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की। जनप्रतिनिधियों के सुझावों के आधार पर विभिन्न विकास परियोजनाओं की कार्ययोजनाओं को अनुमोदन प्रदान करते हुए उन्होंने सभी निर्माण कार्यों को तय समय-सीमा में उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक विकास और जनकल्याण का लाभ पहुंचाना है तथा प्रशासन को इसी भावना के साथ कार्य करना चाहिए।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


