उत्कृष्ट विधायक के रूप में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सम्मानित, काकुत्स्थ नामदेव क्षत्रिय महासभा ने सौंपा नौ सूत्रीय ज्ञापन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
– काकुत्स्थ नामदेव क्षत्रिय महासभा (3390) का सम्मान समारोह।
– वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सम्मानित, समाज की समस्याओं के समाधान हेतु सौंपा गया नौ सूत्रीय ज्ञापन।
– वरिष्ठ नागरिकों का हुआ अभिनंदन, कार्यकारिणी का विस्तार, समाज के उत्थान और विकास के लिए सरकार से प्रमुख मांगें रखीं।
– शाहजहाँपुर में मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की घोषणा: ‘काकुत्स्थ महाराज चौराहा’ और समाज के लिए विशाल भवन बनेगा
शाहजहांपुर :- काकुत्स्थ नामदेव क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में रविवार को शाहजहाँपुर में सम्मान समारोह एवं कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को “उत्कृष्ट विधायक” के रूप में स्मृति चिन्ह एवं सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही समाज के वरिष्ठ नागरिकों का अभिनंदन, नई कार्यकारिणी का विस्तार तथा समाज के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम एवं काकुत्स्थ महाराज के चित्र पर माल्यार्पण, तिलक एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार काकुत्स्थ, प्रदेश महासचिव दिलीप कुमार काकुत्स्थ, प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश चन्द्र, प्रदेश मीडिया प्रभारी विनय कुमार सक्सेना, प्रदेश संगठन मंत्री सुखेंद्र सिंह, रमेश गहलोत (आगरा), रामनिवास (एटा), धर्मेंद्र, विजेंद्र (फिरोजाबाद) सहित प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। 
कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। दीप प्रज्वलन के बाद महासभा के पदाधिकारियों ने उन्हें उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित करते हुए समाज के विकास में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने काकुत्स्थ समाज के कार्यक्रम में सभा को सम्बोधित करते हुए दो महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। उन्होंने कहा कि लाल इमली चौराहे का नाम बदलकर “काकुत्स्थ महाराज चौराहा” रखा जाएगा। इसके साथ ही समाज के लोगों के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक विशाल समाज भवन का भी निर्माण कराया जाएगा।इन घोषणाओं के बाद कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ मंत्री का स्वागत किया और काकुत्स्थ समाज के प्रतिनिधियों ने इसे समाज के सम्मान और पहचान से जुड़ा ऐतिहासिक निर्णय बताया।
समाज के वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान
समारोह कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ नागरिकों में सियाराम, श्रीकृष्ण, जगदीश, ओम बाबू, अनिल पाल, सूरज प्रसाद, रमेश मोहन, शिवशंकर, शांति स्वरूप, भगवान दास, विनोद कुमार, रामविलास, शिवनाथ, ओमप्रकाश, ज्वाला प्रसाद, अशोक कुमार, टीकाराम, छोटेलाल, सुशील कुमार, रामप्रताप, शिवकुमार, राधेश्याम, संतोष कुमार, रामप्रकाश सहित अनेक पुरुषों तथा सविता, प्रेमवती, कृष्णा देवी, सुनीता, प्रकाशनी, संतोष, चंपा देवी, नीरज, कुसुमलता, शालिनी, शांति, इंद्राणी, कांता देवी सहित अनेक वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं को सम्मानित किया गया।
जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार उर्फ लालू पुजारी ने कहा कि समाज की एकता, शिक्षा, संगठन और युवा पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ना महासभा की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं महानगर अध्यक्ष डिंपल सक्सेना ने संगठन के विस्तार को समाज के लिए नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करने वाला कदम बताया तथा युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन डिंपल सक्सेना ने किया। इस दौरान प्रदेश एवं विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री को सौंपा गया नौ सूत्रीय ज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान काकुत्स्थ नामदेव क्षत्रिय महासभा (पंजी. 3390) की ओर से कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को समाज के उत्थान एवं विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु नौ सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा गया।
ज्ञापन की प्रमुख मांगें
दर्जी (काकुत्स्थ/नामदेव क्षत्रिय) समाज के लिए सिलाई कला बोर्ड का गठन।समाज के लोगों को काकुत्स्थ जाति प्रमाण पत्र जारी करने हेतु स्पष्ट शासनादेश। युवाओं के लिए कौशल विकास, स्वरोजगार एवं आधुनिक प्रशिक्षण योजनाएं।
छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति एवं शिक्षा प्रोत्साहन योजनाओं का विस्तार। दर्जी समाज के पारंपरिक व्यवसाय को लघु उद्योग का दर्जा देकर ऋण एवं विपणन सुविधाएं। सरकारी विभागों में सिलाई एवं परिधान निर्माण कार्यों में समाज की इकाइयों को प्राथमिकता। समाज की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री स्तर पर प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक। शाहजहाँपुर में काकुत्स्थ चौराहा बनाए जाने की मांग।
लखनऊ में काकुत्स्थ नामदेव क्षत्रिय महासभा के नाम कार्यालय आवंटित करने की मांग। महासभा के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि सरकार समाज की इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर लाखों परिवारों को लाभान्वित करेगी। इस अवसर राजकुमार, चंद्रेश, अमर, भगवान दास, मनोज, राजेश, दीपक, रोहित , बंटी, अमन, प्रेमशंकर, रामगोपाल, अजय, संतराम, विनोद, ओमप्रकाश, राजेंद्र, प्रदीप, अनुराग, सर्वेश,राकेश, अनिल, सुरेंद्र, राकेश, नरेश, सतीश, अशोक,अमर , अमन , प्रमोद , सौरभ एवं शैलेंद्र सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी स्वजातीय बंधुओं एवं अतिथियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया गया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


