विद्या मन्दिर महाविद्यालय में प्राचार्य पद पर बदलाव, प्रो. तेजपाल सिंह का स्थानांतरण, डॉ. श्याम मिश्रा ने संभाला कार्यभार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रुखाबाद :- विद्या मन्दिर महाविद्यालय में प्राचार्य पद पर प्रशासनिक बदलाव हुआ है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. तेजपाल सिंह का स्थानांतरण मथुरा जनपद के कोसीकला स्थित ब्रज बिहारी महाविद्यालय में प्राचार्य पद पर कर दिया गया है।
उनके स्थान पर विद्या मन्दिर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. श्याम मिश्रा ने नवीन प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. श्याम मिश्रा ने कहा कि वे महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सहयोग से संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे। वहीं महाविद्यालय परिवार ने प्रो. तेजपाल सिंह के सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


