हापुड़ में चौकी खाली… शराबी बना चौकी प्रभारी, कुर्सी संभालकर बन बैठा चौकी प्रभारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
हापुड़ :- जनपद हापुड़ के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित दोयमी पुलिस चौकी से पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर में एक व्यक्ति पुलिस अधिकारी की कुर्सी पर बैठा दिखाई दे रहा है। उसके सिर पर पुलिस की कैप है और वह नशे की हालत में कार्यालय में बैठकर कागजात के बीच ‘चौकी प्रभारी’ करता नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि घटना उस समय की है जब चौकी पर पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। इसी दौरान उक्त व्यक्ति चौकी के अंदर पहुंच गया और थानेदार की कुर्सी पर बैठ गया। तस्वीर वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली और चौकी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि यदि कोई भी व्यक्ति आसानी से चौकी के भीतर प्रवेश कर अधिकारी की कुर्सी तक पहुंच सकता है, तो सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है।
फिलहाल वायरल तस्वीर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं पुलिस विभाग की ओर से भी इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि तस्वीर सही पाई जाती है तो यह पुलिस की लापरवाही का गंभीर मामला माना जा सकता है। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि पुलिस प्रशासन इस वायरल तस्वीर की जांच कर क्या कार्रवाई करता है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space



