नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डीएम के सामने वर्दी की धज्जियाँ, समाधान दिवस में बिना कैप ड्यूटी करते मिले दो सिपाही, कार्रवाई की उठी मांग – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

डीएम के सामने वर्दी की धज्जियाँ, समाधान दिवस में बिना कैप ड्यूटी करते मिले दो सिपाही, कार्रवाई की उठी मांग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :-  तहसील कायमगंज में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अनुशासनहीनता का एक मामला सामने आया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अंकुर लाठर फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस विभाग के दो सिपाही अभिषेक कुमार और अमित कुमार वर्दी की निर्धारित कैप (टोपी) के बिना ड्यूटी करते दिखाई दिए।
जिलाधिकारी की मौजूदगी में जहां सीनियर आरक्षी कैप लगाए हुए वर्दी में व्यवस्पुथा संभाल रहे थे। वहीं दो नवयुवक पुलिसकर्मियों का बिना कैप ड्यूटी करना वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस वर्दी केवल पहचान ही नहीं, बल्कि अनुशासन और विभागीय गरिमा का भी प्रतीक होती है। ऐसे में निर्धारित वर्दी के बिना ड्यूटी करना विभागीय नियमों के पालन पर सवाल खड़े करता है।
समाधान दिवस जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में, जहां जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहते हैं, वहां इस प्रकार की लापरवाही को लेकर लोगों ने आश्चर्य जताया। मामले को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग से संबंधित अधिकारियों से विभागीय कार्रवाई की मांग भी उठने लगी है।
हालांकि, इस संबंध में समाचार लिखे जाने तक पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी !

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]