नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छात्रों की गूंज आंदोलन पर बवाल : पुलिस ने बंद किया गेट, कांग्रेसियों की धक्का-मुक्की के बाद निकली रैली – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

छात्रों की गूंज आंदोलन पर बवाल : पुलिस ने बंद किया गेट, कांग्रेसियों की धक्का-मुक्की के बाद निकली रैली

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– उमर खुर्शीद के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, तहसील कूच के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा

कायमगंज/फर्रुखाबाद :- छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे “छात्रों की गूंज आंदोलन” के समर्थन में बुधवार को जाकिर महल परिसर में विशाल सभा आयोजित की गई। सभा में सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के पुत्र एवं कांग्रेस नेता उमर खुर्शीद ने किया।
सभा समाप्त होने के बाद प्रदर्शनकारी रैली के रूप में तहसील की ओर रवाना होने लगे। इसी दौरान माहौल उस समय गरमा गया जब पुलिस ने जाकिर महल परिसर का मुख्य गेट बंद कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने कांग्रेस नेताओं और छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता और छात्र गेट पर ही धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि “जब भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुतला दहन करते हैं, तब क्या वे प्रशासन से अनुमति लेते हैं? फिर हमारे शांतिपूर्ण आंदोलन को क्यों रोका जा रहा है ?”
करीब आधे घंटे तक चली नोकझोंक और जद्दोजहद के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सुरक्षा घेरे (कॉर्डन) में कोल्ड स्टोरेज की ओर मार्च करने की अनुमति दी, जिसके बाद रैली आगे बढ़ सकी।

जंतर-मंतर आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन

उमर खुर्शीद सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता उमर खुर्शीद ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों के मुद्दों को लेकर सीजेपी का आंदोलन जारी है, जिसका कांग्रेस पार्टी खुलकर समर्थन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि “भाजपा सरकार ने छात्रों के अधिकारों पर डाका डाला है। यह बहरी सरकार जनता और युवाओं का लगातार शोषण कर रही है। छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

गेट बंद होते ही बढ़ा तनाव, धरने पर बैठे कांग्रेसी

रैली को रोकने के लिए पुलिस द्वारा गेट बंद किए जाने से कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई तथा धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। बाद में प्रशासन और नेताओं के बीच बातचीत के बाद स्थिति सामान्य हुई और पुलिस सुरक्षा के बीच रैली को आगे बढ़ने दिया गया। इस अवसर पर अनिल मिश्रा,अंकुर मिश्रा, पूर्व विधायक भुवन काफरी, जिलाध्यक्ष शकुन्तला देवी, जुनैद उर्फ मम्मा, एजाज, अभय राठौर आरिफ खान सहित भारी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]