नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नवजात को कुएं में फेंका तो सांप ने बच्‍चे को बचाया, हैरान कर देने वाली घटना – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

नवजात को कुएं में फेंका तो सांप ने बच्‍चे को बचाया, हैरान कर देने वाली घटना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बदायूं :-  जिसकी रक्षा खुद भगवान कर रहें हों भला उसे कौन मार सकता है। यह कहावत जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव बसोमी में शुक्रवार को चरितार्थ हुई। गांव के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक सूखे कुएं में किसी महिला ने अपने नवजात बच्चे को फेंक दिया। ऊपर से फेंके जाने के बाद भी बच्चा सुरक्षित था।

इसी बीच खेत मालिक वहां से गुजरा तो उसे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जिस पर उसने झांक कर देखा तो बच्चे को एक सांप ने जकड़ रखा था। यह देख उसने गांव के अन्य लोगों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों में से एक वृद्ध को नीचे उतारा।इसके बाद सांप का फंदा हटाकर बच्चे को निकाला गया। नवजात बालक था। यह देख वहां मौजूद हर किसी शख्श ने एक ही बात कही की जाको राखे साइयां मार सके न कोई। लोगों का कहना है क‍ि सांप ने ठंड से बचाने के ल‍िए बच्‍चे को लपेटे हुए था। अगर सांप को बच्‍चे को नुकसान पहुंचाना होता तो वो उसे डंस भी सकता था।  इस संबंध में थनाध्यक्ष सिद्धांत शर्मा ने बताया कि गांव की दो महिलाओं की देखरेख में उसे जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया है। बच्चा किसने फेंका उसकी तलाश कराई जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]