नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रीय कश्यप-बाथम महासम्मेलन में सामाजिक एकता, शिक्षा और अधिकारों पर जोर – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

राष्ट्रीय कश्यप-बाथम महासम्मेलन में सामाजिक एकता, शिक्षा और अधिकारों पर जोर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- राष्ट्रीय पी.डी.ए. सेना के तत्वावधान में संस्था अध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप द्वारा नगर के सीपी सभागार में राष्ट्रीय कश्यप-बाथम महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजवादी पार्टी के नेता राजपाल कश्यप ने अपने संबोधन में केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग जनता को गुमराह कर उनके अधिकारों का हनन कर रहे हैं। उन्होंने महंगाई, गैस सिलेंडर और डीजल की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर आम जनता का आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जनता को केवल वादों के सहारे भ्रमित किया जाता है। साथ ही उन्होंने जौहर विश्वविद्यालय का उल्लेख करते हुए सरकार से अपने महापुरुषों के नाम पर नए विश्वविद्यालय स्थापित करने की बात कही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मारिया आलम ने कहा कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को शिक्षा एवं राजनीतिक भागीदारी के माध्यम से सशक्त बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सर्वेश अंबेडकर ने संविधान में दिए गए अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
उर्मिला राजपूत ने महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया। नवल किशोर ने युवाओं से शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया। चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि सामाजिक एकता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है और सभी वर्गों को मिलकर अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करना चाहिए।
सीमा राजभर ने सामाजिक समरसता और महिलाओं की भागीदारी को मजबूत बनाने पर जोर दिया। रुक्मणी देवी ने समाज में बेटियों की शिक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देने की अपील की। शिवचरन कश्यप, मंशाराम कश्यप तथा मांगेराम कश्यप ने समाज के संगठन, शिक्षा, आर्थिक उन्नति और आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में लगभग डेढ़ सौ समाजबंधुओं की उपस्थिति रही। अंत में संस्था अध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकजुटता बनाए रखने तथा सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]