नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नोएडा पुलिस और बदमाश के बीच तड़तड़ाई गोलियां, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

नोएडा पुलिस और बदमाश के बीच तड़तड़ाई गोलियां, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नोएडा :-  सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को डी पार्क के पास हुई मुठभेड में 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान बेगूसराय (बिहार) के फिरोज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी की स्कूटी व सोने-चांदी के आभूषण से भरा बैग बरामद किया है।

आभूषणों से भरा बैग व आरोपित अबतक कितने लोगों से लूट कर चुका इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। डीसीपी नोएडा हरीश चंदर का कहना है कि कोतवाली प्रभारी विवेक त्रिवेदी टीम के साथ चेकिंग कर रही थी। डी-पार्क के पास दोपहिया पर सवार होकर एक संदिग्ध आता हुआ दिखाई दिया।शक होने पर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। बदमाश रुकने की बजाए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से गोली चला कर भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लगी है।घायल बदमाश को उपचार के लिए सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल भिजवाया गया है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। आरोपित सेक्टर-49 कोतवाली से लूट के मामले में वांछित चल रहा। आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]