नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, सीओ और कोतवाल ने बच्चों को दिलाई जिम्मेदारी निभाने की शपथ – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, सीओ और कोतवाल ने बच्चों को दिलाई जिम्मेदारी निभाने की शपथ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान, कायमगंज में मंगलवार को छात्र नेतृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी एवं विशिष्ट अतिथि कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने विद्यालय प्रमुख, उप प्रमुख, क्रीड़ा प्रमुख, हाउस कैप्टन, कक्षा प्रमुख एवं उप प्रमुखों को शपथ दिलाई तथा उनके दायित्वों से अवगत कराया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को अतिथियों द्वारा बैज भी प्रदान किए गए।
समारोह में बच्चों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य ने सभी का मन मोह लिया और उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय की प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, लगन और निष्ठा के साथ करें। मुख्य अतिथि राजेश कुमार द्विवेदी ने विद्यार्थियों के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उन्हें जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार शुक्ला ने कहा कि सच्चा नेतृत्व वही है जो सभी को साथ लेकर चलता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने पद का अभिमान न करने, बल्कि जिम्मेदारियों को समझकर उनका ईमानदारी से पालन करने तथा माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करते हुए देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
अंग्रेजी माध्यम के प्रधानाचार्य अनिल बाबू तिवारी ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हिंदी माध्यम के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव, जूनियर विंग की प्रधानाचार्या नाहिद जाफरी, उप प्रधानाचार्य प्रभंजन कुमार सहित संतोष शर्मा, ममता सिंह, लक्ष्मी गंगवार, विकास कुमार श्रीवास्तव, मनीष गौर, राजीव गंगवार, अजेंद्र कश्यप, महीन खान तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरभि श्रीवास्तव एवं ईशू सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]