नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ब्रजेश पाठक ने सपा को बताया- नकली, ढोंगी समाजवादी, अराजकतावादी तो श‍िवपाल ने द‍िया जवाब – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

ब्रजेश पाठक ने सपा को बताया- नकली, ढोंगी समाजवादी, अराजकतावादी तो श‍िवपाल ने द‍िया जवाब

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

लखनऊ :-  विधान सभा में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी और सत्ता पक्ष ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। सपा के वरिष्ठ सदस्य शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य महकमा वेंटीलेटर पर है तो जवाब में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा शासनकाल में स्वास्थ्य विभाग लूट और भ्रष्टाचार का अड्डा था। उन्होंने सपा सदस्यों को नकली और ढोंगी समाजवादी बताया। उनके यह कहते ही सपा सदस्य विधान सभा अध्यक्ष के आसन के सामने आकर नारेबाजी और हंगामा करने लगे जिससे सदन अव्यवस्था का शिकार हुआ।

इटावा के ताखा ब्लाक में छह वर्षों से अस्‍पताल लेक‍िन डाक्टर, नर्स और वार्ड ब्वाय नहीं

शून्यकाल के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने राज्य सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जिला अस्पतालों में न डाक्टर हैं और न दवाएं। एक्सरे और अल्ट्रासाउंड जांच के नाम पर वसूली हो रही है। जिला अस्पतालों के गेट पर दलाल बैठे होते हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वाय तक नहीं हैं। उनमें ताले पड़े हैं। इटावा के ताखा ब्लाक में अस्पताल छह वर्षों से बना हुआ है लेकिन उसमें डाक्टर, नर्स और वार्ड ब्वाय नहीं हैं। इसके लिए वह मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को भी पत्र लिख चुके हैं।

ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- सपा सरकार में स्वास्थ्य विभाग में लूट होती थी

सामने बैठे ब्रजेश पाठक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह अस्पतालों में छापामारी बहुत कर रहे और दरबार भी लगाते हैं जिसमें अधिकारी आते तो हैं लेकिन इनकी सुनते नहीं। यदि स्वास्थ्य विभाग का आधा बजट भी खर्च होता तो तमाम समस्याएं दूर हो जातीं। उन्होंने इस मुद्दे पर सदन में काम रोक कर चर्चा कराने की मांग की। जवाब में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा शासनकाल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली की खबरों की फोटो प्रतियां दिखाते हुए कि कहा कि सपा सरकार में स्वास्थ्य विभाग में लूट होती थी। डाक्टरों से पैसे लेकर उन्हें ड्यूटी पर आने से रोका जाता था। हमने डाक्टरों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराई।

सपा नकली, ढोंगी समाजवादी और अराजकतावादी- ब्रजेश पाठक

हमारी सरकार में सरकारी अस्पतालों में रोजाना 1.7 लाख मरीज आते हैं जिनमें 12000 गंभीर दुर्घटनाओं में घायल और 8000 गंभीर रोगों से ग्रस्त होते हैं। सरकारी अस्पतालों में रोज 5000 आपरेशन होते हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने केंद्र सरकार की एंबुलेंस सेवा को समाजवादी एंबुलेंस सेवा बना दिया था। यह नकली, ढोंगी समाजवादी और अराजकतावादी हैं। उप मुख्यमंत्री के यह कहते ही उत्तेजित सपा सदस्य अध्यक्ष के आसन के सामने आकर हंगामा और नारेबाजी करने लगे जिससे सदन कुछ देर तक अव्यवस्थित रहा।

शिवपाल बोले- हम तो अटल बिहारी को भी सुनने जाते थेे

शिवपाल सिंह यादव ने ब्रजेश पाठक पर निशाना साधते हुए कहा कि उप मुख्यमंत्री पहले कांग्रेस में थे। फिर बसपा में गए जहां सांसद बने और अब उप मुख्यमंत्री हैं। यह भी कहा कि वह भले ही डा.राम मनोहर लोहिया के अनुयायी रहे हों लेकिन वह अटल बिहारी वाजपेयी की जनसभाओं में उन्हें सुनने के लिए जाते थे। उन्होंने उप मुख्यमंत्री से कहा कि वह अटल बिहारी के सिद्धांतों और दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलना सीखें। इस पर संसदीय कार्य मंत्री ने उन्हें जवाब दिया कि डा.लोहिया ने हमेशा जाति तोड़ो, समाज जोड़ो की बात की। तब शिवपाल ने कहा कि लोहिया कहते थे पिछड़े पावैं सौ में साठ।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]