शोभायात्रा के दौरान लापता हुई आठ वर्षीय बालिका सकुशल बरामद
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- नगर के एक मोहल्ला निवासी आठ वर्षीय बालिका अपनी दादी के साथ महाकाल की पालकी शोभायात्रा देखने आई थी। इसी दौरान बजरिया क्षेत्र से वह अचानक लापता हो गई। बालिका के लापता होने की सूचना से परिजनों और मोहल्लेवासियों में हड़कंप मच गया।
काफी खोजबीन के बाद मोहल्लेवासियों ने बच्ची की तलाश के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल की। वहीं, बच्ची की दादी ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। थाना प्रभारी विनोद शुक्ला ने तत्काल मामले की रिपोर्ट दर्ज कर उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह देर रात घटनास्थल पर पहुंचे। रात में ही डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। वहीं सर्विलांस, फील्ड यूनिट और एसओजी सहित पुलिस की कई टीमें बच्ची की तलाश में जुट गईं।
पुलिस की लगातार तलाश के बाद मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बच्ची धूना लालबाग रोड स्थित नवनिर्मित प्राथमिक विद्यालय के आगे खेतों में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह एवं सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि बालिका की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई थीं। सर्विलांस, फील्ड यूनिट और एसओजी को सक्रिय कर रातभर तलाश अभियान चलाया गया। बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है। घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space



