नवीन मंडी कायमगंज में किसानों एवं व्यापारियों का सम्मान, जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री का अंगवस्त्र पहनाकर किया स्वागत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रुखाबाद :- नवीन मंडी समिति कायमगंज स्थित ई-नेम कार्यालय में मंडी समिति की ओर से किसानों एवं व्यापारियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंडी समिति के सचिव शैलेंद्र वर्मा ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री का माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र के रूप में अंगोछा भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान किसानों एवं अन्य प्रतिष्ठित लोगों का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने कहा कि मंडी समिति द्वारा समय-समय पर वरिष्ठ नागरिकों, व्यापारियों और किसानों का सम्मान किया जाना सराहनीय पहल है। विशेष रूप से ऐसे किसानों को सम्मानित करना प्रशंसनीय है, जो अपनी उपज का अधिक से अधिक हिस्सा मंडी में लाकर बेचते हैं। इससे किसानों का उत्साह बढ़ता है और मंडी व्यवस्था के प्रति उनका विश्वास मजबूत होता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के हित में मंडियों के माध्यम से विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सरकारी खरीद केंद्रों के जरिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपज खरीदने की व्यवस्था की गई है। किसानों को इन सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए, ताकि उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सके।
इस अवसर पर मंडी समिति के सचिव शैलेंद्र वर्मा ने आदेश अग्निहोत्री सहित उपस्थित किसानों एवं गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को चाय, समोसा एवं मिष्ठान वितरित किया गया।
कार्यक्रम में किसान सहित कन्हैयालाल यादव, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री समेत लगभग 50 लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों एवं व्यापारियों के बीच आपसी सम्मान और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


