नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिक्षक एमएलसी चुनाव में 73.93 और स्नातक में 55.17 प्रतिशत मतदान – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

शिक्षक एमएलसी चुनाव में 73.93 और स्नातक में 55.17 प्रतिशत मतदान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रूखाबाद :-  आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।शाम पांच बजे तक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 73.93 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 55.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।मतदान के दौरान शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में स्नातक की तुलना में अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार दोपहर 12 बजे तक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 6,742 मतदाताओं में से 1,195 ने वोट डाले थे। इस समय तक मतदान प्रतिशत 17.72 रहा। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,880 मतदाताओं में से 677 ने मतदान किया था, जो 36.01 प्रतिशत था। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों का लगातार भ्रमण कर निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाओं की निगरानी की गई। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक दो घंटे में मतदान प्रतिशत की सूचना उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई थी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]