नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सपा जिला कार्यालय पर नहीं मनाई गई संत नामदेव जयंती? प्रदेश अध्यक्ष के पत्र पर नेताओं ने जिलाध्यक्ष से बात करने को कहा – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

सपा जिला कार्यालय पर नहीं मनाई गई संत नामदेव जयंती? प्रदेश अध्यक्ष के पत्र पर नेताओं ने जिलाध्यक्ष से बात करने को कहा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद (ब्यूरो ) 26 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल द्वारा जारी पत्र के बावजूद फर्रुखाबाद स्थित पार्टी कार्यालय पर संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती मनाए जाने की पुष्टि नहीं हो सकी। वहीं, पार्टी कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती मनाए जाने की जानकारी सामने आई है। इस संबंध में जब पार्टी नेताओं से बातचीत की गई, तो उन्होंने जिला अध्यक्ष से संपर्क करने की बात कही।

जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की ओर से जारी पत्र में प्रदेश के सभी जिला एवं महानगर अध्यक्षों को 26 अक्टूबर को संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती पार्टी कार्यालयों पर धूमधाम से मनाने के निर्देश दिए गए थे। पत्र में पिछड़ों, दलितों, गरीबों एवं शोषितों को जागरूक करने के साथ संत नामदेव जी के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही गई थी।

नेताओं से बातचीत में सामने आई यह बात

इस संबंध में जब सपा नेता इलियास मंसूरी से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि वह आज बाहर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जी का पत्र आया था, इस संबंध में विवेक यादव से बात कर लें।

इसके बाद जब विवेक यादव से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि आज पार्टी कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती मनाई गई है। जब उनसे प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संत नामदेव जयंती मनाने के लिए जारी किए गए पत्र के संबंध में पूछा गया, तो उन्होंने जिलाध्यक्ष से बात करने की सलाह दी।

निर्देशों के अनुपालन पर उठे सवाल

प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी पत्र में 26 अक्टूबर को संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती मनाने के निर्देश दिए जाने के बावजूद जिला कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। ऐसे में सवाल उठता है कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का जिला स्तर पर किस तरह अनुपालन किया गया।

संत शिरोमणि नामदेव जी ने अपने विचारों और भक्ति के माध्यम से समाज को समानता, सामाजिक सद्भाव और मानवता का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज में समरसता और भाईचारे की प्रेरणा देते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]