नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , यूपी विधानसभा चुनाव 2027: 17 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट मतदाता सूची, 16 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

यूपी विधानसभा चुनाव 2027: 17 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट मतदाता सूची, 16 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

–  मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए मिलेगा एक महीने का मौका, 21, 22 और 28, 29 नवंबर को बूथों पर लगेंगे विशेष अभियान; 4 जनवरी 2027 को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके तहत 17 नवंबर 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 16 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, अपात्र व्यक्तियों के नाम हटवाने और मतदाता विवरण में संशोधन कराने का अवसर मिलेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने बताया कि इस अवधि में नागरिकों को निर्धारित प्रारूपों के माध्यम से दावे और आपत्तियां दाखिल करने की सुविधा दी जाएगी।

फॉर्म-6, 7 और 8 से होंगे अलग-अलग काम

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भर सकेंगे। वहीं, मतदाता सूची में किसी नाम को शामिल किए जाने पर आपत्ति दर्ज कराने अथवा अपात्र व्यक्ति का नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा नाम, पता और अन्य विवरणों में संशोधन, निवास परिवर्तन, ईपीआईसी कार्ड बदलवाने तथा दिव्यांग मतदाता के रूप में चिह्नांकन के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकेगा।

चार दिन चलेगा विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान

मतदाता सूची में शत-प्रतिशत पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इन दिनों बूथों पर विशेष रूप से मतदाता पंजीकरण से संबंधित कार्य किए जाएंगे, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए।

प्रदेश में 13.56 करोड़ मतदाता, लाखों पात्र नागरिक सूची से बाहर

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उपलब्ध अनुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश में लगभग 16 से 17 करोड़ नागरिक 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं, जबकि वर्तमान मतदाता सूची में करीब 13.56 करोड़ मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। इस प्रकार प्रदेश में पात्र नागरिकों के पंजीकरण का अनुमानित अनुपात लगभग 84 प्रतिशत है। वहीं, गाजियाबाद जिले में लगभग 23 लाख से अधिक मतदाता दर्ज हैं, जबकि अनुमान के मुताबिक करीब 10 लाख पात्र नागरिक अभी भी मतदाता सूची से बाहर हैं। उन्होंने अधिकारियों को व्यापक अभियान चलाकर पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

28 दिसंबर तक निस्तारित होंगे दावे और आपत्तियां

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। मतदाता सूची की प्रतियां मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

मतदाताओं से नाम जांचने की अपील

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने सभी पात्र नागरिकों से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि 17 नवंबर को प्रकाशित होने वाली आलेख्य मतदाता सूची में प्रत्येक नागरिक अपने और परिवार के सदस्यों के नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में नहीं है तो निर्धारित समय में फॉर्म-6 भरकर नाम शामिल कराएं। वहीं, विवरण में किसी प्रकार की गलती होने पर फॉर्म-8 के माध्यम से संशोधन कराएं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना जरूरी है। निर्वाचन आयोग का ध्येय वाक्य ‘कोई मतदाता न छूटे’ है और इसी उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]