भाजपा की जीत पर जश्न में डूबे कार्यकर्ता, ढोल नगाड़े बजाए और मिठाई बांटी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज/फर्रुखाबाद :- भाजपा ने पूर्वोत्तर के राज्यों त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। पार्टी की जीत पर ब्लाक प्रमुख अनुराधा दुबे के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर के श्यामागेट से लेकर पुरानी गल्लामंडी तक जमकर अबीर गुलाल की वर्षा कर जश्न मनाया और मिठाइयां बांटी।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण दुबे, मुकेश दुबे, ओमकालेश्वर पाठक, शिवम पाठक, सागर गुप्ता, अंबुज गंगवार आदि कार्यकर्ताओं ने नगाड़े की धुन पर झूमते हुए दुकानदारों व राहगीरों को मिठाई खिलाई।
वरिष्ठ भाजपा नेता अरूण दुबे ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में पूर्वोत्तर के राज्यों में हुए विकास पर जनता ने वोट किया है। यह जीत बताती है कि जनता का मोदी पर भरोसा हर रोज और मजबूत हो रहा है।त्रिपुरा विधानसभा में 60 सीटें हैं। यहां पर कुल 33 सीटों पर भाजपा को बढ़त दिखाई जा रही है। पार्टी की सरकार बनना तय है।इसी तरह नागालैंड में भी 60 विधानसभा सीटें हैं। यहां भी भाजपा 36 सीटों पर आगे है। जबकि 13 सीटें अन्य दलों को मिली हैं।भाजपा कार्यकर्ताओं का दावा है कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता कायम है। उससे 2024 में भी केंद्र में भाजपा की सरकार बनना लगभग तय है।जश्न के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल की जामकर वर्षा की।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

