सार्वजनिक संस्थानों को निजी हाथों में ना सौंपा जाए
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज/फर्रुखाबाद :- कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज गंगवार के नेतृत्व में जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने कायमगंज एलआईसी ऑफिस के बाहर नारेबाजी कर एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित नायब तहसीलदार सृजन कुमार को सौंपा।
जिला अध्यक्ष मनोज गंगवार के साथ अभिनय गंगवार अभिषेक शर्मा मनोज कुमार आमोद गंगवार श्री कृष्ण गौतम आदि कांग्रेसी नेताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित सौपे गए ज्ञापन में कहा है कि भाजपा सरकार की अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति गहरे आर्थिक संकट के समय में भाजपा सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेच रही है और एसबीआई एलआईसी जैसे सार्वजनिक संस्थानों को निवेश करने के लिए मजबूर कर रही है। जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के भारतीयों की करोड़ों की बचत जोखिम में है। कांग्रेस पार्टी हमेशा देश के गरीब और मध्यम वर्ग के हितों के पक्षधर में रही है इन वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए भाजपा सरकार जो कुठाराघात कर रही है। उसको हम लोग सहन नहीं कर सकते । हमारी पार्टी का स्पष्ट मानना है कि सार्वजनिक संस्थानों जिसमें देश के करोड़ों गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों की खून पसीने की कमाई लगी हुई है। उन्हें किसी भी स्थिति में व्यक्तिगत हाथों में नहीं सौंपा जाना चाहिए। हम आपसे मांग करते हैं आप केंद्र सरकार को अपने स्तर से आवश्यक निर्देश देने की कृपा करें। जिससे देश के करोड़ों गरीब एवं मध्यम वर्गीय लोगों के हितों के साथ खिलवाड़ ना किया जा सके।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

