नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बदला मौसम का मिजाज, कई जगह ओलावृष्टि; आज छाये रहेंगे बादल – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

बदला मौसम का मिजाज, कई जगह ओलावृष्टि; आज छाये रहेंगे बादल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नई दिल्ली :-      उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में मौसम में आंशिक बदलाव नजर आया। पंजाब के गुरदासपुर और पठानकोट में बुधवार रात बारिश के साथ ओले पड़ने के कारण खेतों में गेहूं की फसल बिछ गई तो राजस्थान व उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बरसात हुई। अगले पांच दिन तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और यूपी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और वर्षा होने का पूर्वानुमान है। 20 और 21 तारीख को तेज जबकि बाकी दिन हल्की वर्षा हो सकती है।स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि मौसम में इस बदलाव के लिए तीन कारक जिम्मेदार हैं। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है तो राजस्थान से एक अक्षीय रेखा महाराष्ट्र की ओर बढ़ रही है। इसके अलावा निचले स्तर पर चल रही नमी भरी हवाओं और मध्यम स्तर पर बह रही शुष्क पश्चिमी हवाओं का टकराव भी मौसम में आए इस बदलाव की एक बड़ी वजह है।महेश पलावत ने बताया कि इन पांच दिनों के दौरान गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी, तापमान में कुछ गिरावट आएगी, लेकिन 22 मार्च से तापमान और गर्मी में फिर से बढ़ोतरी होने लगेगी। लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डा. पीके किंगरा ने बताया कि खराब मौसम की संभावना को देखते हुए किसानों को गेहूं की फसल की सिंचाई नहीं करने की हिदायत जारी की गई है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी की दौर भी चलेगा। ओले भी गिर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]