नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अब बिना टिकट यात्रा करते धरे गए तो नपेंगे पुलिसकर्मी – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

अब बिना टिकट यात्रा करते धरे गए तो नपेंगे पुलिसकर्मी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

लखनऊ : –  बिना टिकट ट्रेनों में यात्रा करने के मामले सामने आने के बाद डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान ने सख्त कदम उठाया है। डीजीपी ने पुलिसकर्मियों के बेटिकट यात्रा करते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने लखनऊ सहित सात शहरों के कमिश्नर, सभी एसएसपी, एसपी और एसपी रेलवे को पत्र जारी किया है।
अमरनाथ एक्सप्रेस में 10 मार्च को बिना टिकट यात्रा के दौरान दारोगा ने टीटीई को ट्रेन से फेंकने की धमकी दी थी। इसका वीडियो किसी यात्री ने बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया था। इसी तरह 14 मार्च को अर्चना एक्सप्रेस की उसी बोगी में बेटिकट यात्रा करते हुए पुलिसकर्मियों ने हेड टीटीई संदीप सिंह की प्रतापगढ़ में पिटाई कर दी थी। इस मामले में पीड़ित ने चारबाग जीआरपी में एफआइआर दर्ज कराई थी।प्रतापगढ़ स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज से दारोगा सहित चार आरोपियों की पहचान की गई है। इसके एक दिन बाद 15 मार्च को बस्ती से गोंडा के बीच बेटिकट यात्रा कर रहे जीआरपी इंस्पेक्टर अरविंद शर्मा ने गोरखधाम एक्सप्रेस के टीटीई को सीट न देने पर झूठे आरोप में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी थी। इस घटना को लेकर डीआरएम आदित्य कुमार ने डीजीपी को पत्र भी लिखा था। पत्र का संज्ञान लेते हुए डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान ने इन घटनाओं का जिक्र करते हुए अपने आदेश में कहा है कि इससे उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस विभाग की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। राजकीय कार्यों से यात्रा करने वाले यात्रियों को सरकार यात्रा भत्ता देती है। सभी पुलिसकर्मियों को नियमानुसार यात्रा करना चाहिए।उत्तर रेलवे लखनऊ की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि डीजीपी का आदेश रेलवे को प्राप्त हो गया है। आदेश के तहत अब टिकट चेकिंग के दौरान बेटिकट मिलने वाले पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट तैयार करके उनके अधिकारियों को भेजी जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]