पलटते-पलटते बची अतीक अहमद की वैन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
राजस्थान :- अतीक अहमद के काफिले ने राजस्थान से शिवपुरी जिले की सीमा में सुबह लगभग 6:30 बजे प्रवेश किया। तेन्दुआ थाना अन्तर्गत आने वाले नैशनल हाई-वे पर मोड़ के पास सुबह 7:09 बजे काफिले में शामिल सभी वाहन रुके और यहां लघुशंका करने अतीक अहमद भी उतरा। इसी दौरान मौजूद प्रेस को बोला- ‘अब काहे का डर।’ उमेश पाल अपहरणकांड के आरोपित अतीक को 28 मार्च को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया जाना है।
10:38 AM, 27 Mar 20
हादसे का शिकार होने से बची अतीक अहमद की वैन
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में अतीक अहमद की वैन हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। काफिला जब शिवपुरी से गुजर रहा था तो अतीक के वैन से एक गाय टकरा गई। वैन ड्राईवर की सूझबूझ के चलने से कोई हादसा नहीं हुआ। आम तौर पर इस तरह की घटनाओं में अक्सर बड़े वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।
11:08 AM, 27 Mar 2023
थोड़ी देर में सीतापुर की सीमा में दाखिल होगा अशरफ का काफिला
अतीक के भाई अशरफ का काफिला लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाहजहांपुर की सीमा से लखीमपुर जिले के उचौलिया थाना क्षेत्र में पहुंचा। उचौलिया से लखीमपुर के जंग बहादुर गंज,हरदोई के जहानीखेड़ा,लखीमपुर जिले के मैगलगंज होते हुए सीतापुर जिले की सीमा में पहुंचेगा।
उमेश पाल हत्याकांड में नामजद
राजू पाल हत्याकांड के गवाह रहे उमेश पाल और उसके दो सरकारी गनर की 24 फरवरी को हत्या में अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और पत्नी शाइस्ता समेत अन्य को नामजद किया गया। जांच में भी साबित हुआ कि अतीक जेल से इंटरनेट कॉल के जरिए इस साजिश में शामिल रहा।
हाई सिक्योरिटी बैरक में रहेगा माफिया
नैनी सेंट्रल जेल में अतीक अहमद को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा जाएगा। इस बैरक में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। साथ ही वीडियो कैमरों से निगरानी होती रहेगी। नैनी जेल में अतीक अहमद पहले भी कई बार बंद रहा है। हर बार गिरफ्तारी के बाद पहले उसे नैनी जेल में ही रखा जाता था, जहां उसके हर आदेश का पालन होता था। हालांकि अब हालात अलग हैं। मौजूदा समय में अतीक का दूसरे नंबर का बेटा अली भी इसी जेल में बंद है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह ने इस पर कहा कि उन्हें शाम तक शासन से कोई आदेश नहीं मिला है।
4 साल बाद प्रयागराज लाया जा रहा माफिया अतीक अहमद
अतीक अहमद को करीब चार साल बाद प्रयागराज लाया जा रहा है। लखनऊ के बिल्डर मोहित जायसवाल को अगवा कर देवरिया जेल में लाकर पीटने की घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट अप्रैल 2019 में आदेश दिया था कि अतीक को उत्तर प्रदेश से दूर गुजरात की किसी उच्च सुरक्षा वाले जेल में भेजा जाए। इसके बाद नैनी जेल में बंद अतीक अहमद को तीन जून 2019 को वाराणसी में बाबतपुर एयरपोर्ट ले जाकर विमान से अहमदाबाद पहुंचाया गया था।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

