नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सिलेण्डर लीकेज होने से लगी आग,दादी-नाती की मौत – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

सिलेण्डर लीकेज होने से लगी आग,दादी-नाती की मौत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज/फर्रूखाबाद
घर में हो रहे जागरण कार्यक्रम की खुशियां मातम में बदल गई। अचानक लगी सिलेण्डर में आग से लगभग 20-22 लोग आग की चपेट में आ गए। जिसमें दादी व नाती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों को सीएचसी कायमगंज व पीएचसी नबाबगंज पहुंचाया गया। कुछ घायल निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे।
क्षेत्र के गांव भटासा निवासी संजय कुमार जाटव पुत्र रामजीलाल के घर पर मॉ भगवती को देवी जागरण हो रहा था। सुबह प्रसाद व कन्याभोज के लिए परिजनों द्वारा पूडियां बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाया गया किन्तु सिलेण्डर लीकेज होने से अचानक एक साथ गैस का लकूला उठा जिससे घर में रूके परिजन व रिश्तेदार आग की चपेट में आ गए। जिसमंे 62 वर्षीय कान्ती देवी पत्नी ब्रजभान व 04 वर्षीय आर्यन पुत्र मुकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अचानक मची चीखपुकार से घर में फैली खुशहाली का वातावरण गमगीन माहौल में बदल गया। जैसे-तैसे आग की चपेट से बचाकर ग्रामीणों की मदद से लोगों को बाहर निकाला गया। जिसमें राकेश पुत्र धनीराम , आठ वर्षीय राजन पुत्र रजनेश निवासीगण धनवाखेड़ा गंजन नगला थाना कलान, रामऔतार पुत्र श्रीराम ,गंगाश्री पत्नी रामऔतार ,दीपक पुत्र सजीव,सुमिला पत्नी मदनपाल,सुरेन्द्र सिह पुत्र मदनलाल,पूजा पत्नी ओमवीर शिवदेवी पत्नी राजकुमार व अरबिन्द कुमार पुत्र रामजीलाल निवासीगण ग्राम भटासा कायमगंज जनपद फर्रूखाबाद को घायल अवस्था मंे सीएचसी कायमगंज लाया गया। हालत गम्भीर होने पर चिकित्सक ने राकेश,गंगाश्री,दीपक व सुमिला को सैफई के लिए रेफर कर दिया। वहीं पीएचसी नबाबगंज में अनुज पुत्र रामऔतार ,अनिल पुत्र आशाराम,अमरवती पत्नी अनुज,नितिन पुत्र ब्रजभान निवासी गण ग्राम भटासा की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सक ने उन्हे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं कुछ घायलों को निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। सूचना पर नायब तहसीलदार सनी कनौजिया व कोतवाली प्रभारी जे0एस0पाल अपने हमराह के साथ सीएचसी पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]