आप और भाजपा ने जीतीं तीन-तीन सीटें, एलान होना बाकी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
नई दिल्ली :- दिल्ली एमसीडी में स्टैंडिंग कमेटी (स्थायी समिति) के सदस्यों के लिए मतगणना पूरी हो चुकी है। भाजपा ने स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के लिए तीन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। सूत्रों के अनुसार, भाजपा और आम आदमी पार्टी के तीन-तीन सदस्यों ने जीत दर्ज की है। वहीं, भाजपा के तीन सदस्यों की जीत से आप को करारा झटका लगा है, हालांकि अभी विजेता उम्मीदवारों की औपचारिक घोषणा होना बाकी है।
भाजपा के पंकज लूथरा को पहली प्राथमिकता पर 34 वोट मिलें जबकि दूसरी प्राथमिकता पर 72 वोट मिलें। कमलजीत सहरावत और गजेंद्र दरार जीत चुके हैं। वहीं, आप उम्मीदवार को पहली प्राथमिकता पर 33 ही वोट मिले हैं।
भाजपा बिगाड़ सकती है आप का खेल
स्टैंडिंग कमेटी के लिए आम आदमी पार्टी की और से चार उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है, जबकि भाजपा ने तीन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। अगर भाजपा तीन पद जीतती है तो स्थायी समिति के चैयरमेन पर उसका दावा और मजबूत हो जाएगा जो आम आदमी पार्टी के लिए मुसीबत बन सकता है । जनकारी आ रही कि कांग्रेस के 8 पार्षदों ने वोटिंग नहीं की है, जबकि एक कांग्रसी पार्षद ने भाजपा के पक्ष में वोट किया है।
शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई वोटिंग
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मीटिंग के शुरुआत भाजपा पार्षदों के हंगामे से हुए, जिसके बाद महापौर ने शुरू से मतदान के एलान किया, जिसके बाद शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। मतदान खत्म होने के बाद महापौर ने 10 के ब्रेक का एलान किया और इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की गई। इससे पहले सदन में आप और भाजपा पार्षदों ने एक-दूसरे के खिलाफ तीखी नोकझोंक करते हुए लगातार नारेबाजी की। वहीं, बीजेपी पार्षदों ने हंगामे के बीच मोदी-मोदी के नारे लगाना शुरू कर दिया है, जबकि आप के पार्षद मेयर से आग्रह करते हुए भाजपा का विरोध कर रहे हैं।
एक-एक कर वोट डालें: शैली ओबेरॉय
दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय ने सदन की कार्यवाही को शुरू करते हुए सभी से एक-एक कर वोट डालने का का आग्रह किया है।
पवन सहरावत ने किया वोट
आप से भाजपा में शामिल हुए पार्षद पवन सहरावत ने स्टैंडिंग कमेटी के लिए अपना वोट डाल दिया है। सहरावत के वोट देने के दौरान भाजपा पार्षदों ने खड़े होकर बजाई तालियां और उनका हौसला बढ़ाया।
चुनाव से पहले आप को लगा झटका
सहरावत के भाजपा में आने से भाजपा को नरेला जोन जीतने में राह आसान हो गई है। इस जोन में आप के पास 10 सदस्य हैं जबकि भाजपा के पास 6 सदस्य हैं। चार एल्डरमैन भाजपा को वोट देते हैं तो इससे भाजपा के पास सदस्यों की संख्या भी 10 हो जाएगी और पवन सहरावत के आने से भाजपा इस जोन में जीत जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

