नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रिटायर दारोगा ने दी गवाही,पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन केस – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

रिटायर दारोगा ने दी गवाही,पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन केस

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रामपुर : –  पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में लखीमपुर से आए सेवानिवृत्त दारोगा ने गवाही दी। उन्होंने अपने बयान में घटना का समर्थन किया। अदालत अब पूर्व सांसद के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव का है। तब जयाप्रदा रामपुर सीट से भाजपा की प्रत्याशी थीं।इनके खिलाफ स्वार थाने में उड़न दस्ता प्रभारी रहे डा. नीरज कुमार पाराशरी की तहरीर पर आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें आरोप है कि पूर्व सांसद ने चुनाव आचार संहिता के बावजूद 19 अप्रैल को नूरपुर गांव में सड़क का उद्घाटन किया था। इसका वीडियो भी प्रसारित हुआ था। इसकी सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। बुधवार को सुनवाई थी।अभियोजन की ओर से गवाह के रूप में दारोगा अंगपाल मिश्रा को पेश किया गया। उन्होंने कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए। अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि गवाह तब स्वार कोतवाली में तैनात थे। उनके द्वारा मुकदमे की विवेचना की गई थी। गवाह से पूर्व सांसद के अधिवक्ता संदीप सक्सेना द्वारा जिरह की गई। गवाही पूरी हो गई है। अदालत अब 12 अप्रैल को सुनवाई करेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]