नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रत्याशी मोहित यादव के आने से बिगड़ सकता है सपा – भाजपा का समीकरण – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

प्रत्याशी मोहित यादव के आने से बिगड़ सकता है सपा – भाजपा का समीकरण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– तू डाल-डाल मैं पांत-पांत प्रत्याशियों की हालत।

– भाजपा प्रत्याशी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर रहे।

– सपा प्रत्याशी चाटुकारों और छुटभैये नेताओं में घिरे अति आत्मविश्वास में अपनी जीत सुनिश्चित मानकर प्रचार में लगे हैं।

 लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा कर दी गई है।पूरे देश में कई चरणों मे चुनाव की तिथियों का एलान भी कर दिया गया।साथ ही देश में चुनावी आचारसंहिता भी लागू हो गई है।चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए,विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने अपने प्रत्याशियों के नामों की भी घोषणा कर दी है।फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र में लगभग 17लाख मतदाता सांसद बनाने में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।इस।लोकसभा में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं।फर्रुखाबाद सदर,कायमगंज, अलीगंज,भोजपुर, और अमृतपुर विधानसभा, इनमें सभी विधानसभा सभा क्षेत्रों में भाजपा के विधायक वर्तमान में जनता और सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।यहाँ के भाजपा के दो बार के वर्तमान सांसद मुकेश राजपूत को भाजपा का तीसरी बार प्रत्यासी बनाया गया है।वही सपा ने डॉ नवल किशोर शाक्य को अपना प्रत्यासी बनाकर भाजपा को चुनौती दी है।इसी 40 लोकसभा सीट से अपना हक पार्टी ने पत्रकार मोहित यादव को प्रत्यासी घोषित किया है।लोकसभा के जातिगत समीकरण के आधार पर ठाकुर,यादव,लोधे राजपूत,शाक्य,ब्राह्मण,मुस्लिम,वैश्य के अलावा अन्य तमाम जातियों के मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।अभी इस लोकसभा पर बहुजन समाज पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।कुल मिलाकर इस लोकसभा40 फर्रुखाबाद में भाजपा प्रत्यासी मुकेश राजपूत जगह जगह कार्यकर्ता सम्मेलन कर रूठों को मनाने का काम करते हुए अपने प्रचार को गति प्रदान कर रहे हैं, वही सपा प्रत्यासी डॉ0नवल किशोर शाक्य अपना पहला चुनाव लड़ रहे हैं।डॉ0नवल किशोर शाक्य चूंकि चुनावी रणनीति के जानकार नहीं है, इसलिए उनको कुछ चाटुकार और छुटभैये तथाकथित नेता कहलाने वाले घेरे हुए,उनकी जीत को सुनिश्चित मानकर अति आत्मविश्वास से लबरेज नजर आ रहे हैं।सपा की मुशीबत के लिए अपना हक पार्टी ने यादव समाज के पत्रकार मोहित यादव को चुनावी जंग में उतार दिया है, मोहित यादव का राजनैतिक इतिहास हैं कि उनके बाबा ललोसी लम्बरदार अलीगंज विधानसभा का चुनाव लड़े थे और मात्र 53 वोटों से हार गए थे।इसलिए यह कहना कि मोहित यादव का कोई राजनैतिक बैकग्राउंड नहीं है, यह पूर्णतः गलती होगी।लोकसभा का मतदाता भी अच्छी तरह समझ रहा है, कि वोट किसे देना है।फिर भी प्रत्याशियों की हालत तू डाल डाल मैं पांत पांत वाली बनी हुई है।देखना है, आने वाले मतदान के दिन किसका भाग्य चमकता है, यह जिस दिन चुनावी परिणाम आएंगे स्पष्ट हो जाएगा।

लेखक देवेन्द्र शर्मा  

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]