व्यापार मंडल ने फाल्गुन गीतो व पुष्प वर्षा कर मनाया होली मिलन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बंसल गुट के कार्यकारी जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता के नेतृत्व में परमानंद बगीची परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नगर के सम्मानित व्यापारीगणों फागुन गीतों का जमकर लुफ्त उठाया। व्यापारियों ने एक दूसरे पर गुलाब के फूल बरसाकर फूलों की होली खेली व एक दूसरे के माथे पर चंदन का तिलक लगाया वही सम्मानित व्यापारी गांव को अंग वस्त्र पहनाकर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम समापन पर व्यापारियों ने एक दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं देते हुए गुजिया, भुने हुए आलू, पकौड़ियों और ठंडाई का जमकर लुफ्त उठाया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी ,सत्य प्रकाश अग्रवाल, लाला गिरीश चंद्र अग्रवाल, शंभू दयाल कौशल,कार्यकारी जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता ,सुबोध गुप्ता मंशाराम, सत्यनारायण वर्मा, हिमांशु शर्मा, दिनेश शर्मा,राजीव रंजन गुप्ता, शशांक गुप्ता राजुल नीरज अग्रवाल शिव बाला शर्मा महेंद्र राजपूत रंजीत कुमार अंकित अग्रवाल अंकुर गुप्ता रोहित गुप्ता प्रियंका अग्रवाल अभिषेक माहेश्वरी सहित भारी संख्या में व्यापारीगणों मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

