उपचार शुरू होने से पूर्व अधेड़ की मौत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- उपचार के लिए अस्पताल आए अधेड़ की उपचार शुरू होने से पूर्व मौत हो गई। परिजन उसके शव को लेकर घर चले गए।
क्षेत्र के गांव अताईपुर निवासी 62 वर्षीय महेश चन्द्र पुत्र दुलारे की सोमवार देर रात तबियत खराब होने लगी। परिवारीजन उन्हें उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिवारीजन विलाप करने लगे। उनके साथ आए पुनीत ने किसी भी कानूनी कार्यवाही से इंकार करते हुए शव को लेकर अपने घर चले गए।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
