नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मथुरा में रोमांचक हुआ मुकाबला, हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे विजेंदर सिंह – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

मथुरा में रोमांचक हुआ मुकाबला, हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे विजेंदर सिंह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मथुरा लोकसभा सीट पर चुनावी रण काफी रोमांचक होता जा रहा है भाजपा ने जहां एक बार फिर हेमा मालिनी पर भरोसा जताया वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी अपने प्रत्याशी को मैदान में उतार दिया। सपा-कांग्रेस गठबंधन में यह सीट कांग्रेस के पाले में है तो कांग्रेस यहां बॉक्सर विजेंदर सिंह को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में

मथुरा। ( Mathura Lok Sabha Seat) :-  लोकसभा का चुनावी रण में कांग्रेस अब तक प्रत्याशी की अधिकृत घोषणा नहीं कर पाई है। बसपा के प्रत्याशी ने नामांकन पत्र खरीद लिया। प्रत्याशी घोषित न होने पर कांग्रेस की तैयारियों में तेजी नहीं आई है। हरियाणा निवासी मुक्केबाज विजेंदर सिंह का नाम अब तक तय माना जा रहा है, लेकिन अधिकृत घोषणा के बगैर विजेंदर भी मथुरा नहीं आ रहे हैं। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता भी असमंजस में हैं। आइएनडीआइ गठबंधन से मथुरा लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में आई है। 28 मार्च से शुरू हुए नामांकन में अब केवल तीन दिन बचे हैं। लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं कर पाई है।

भाजपा को टक्कर देंगे विजेंदर सिंह

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा का कहना है कि हरियाणा के भिवानी निवासी अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह यहां से भाजपा प्रत्याशी को टक्कर देंगे। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक की। बिना प्रत्याशी की अधिकृत घोषणा के चुनाव की जिम्मेदारी बांटी गईं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवान सिंह ने बताया कि विजेंद्र सिंह के चुनाव में आने की सूचना से भाजपा परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जिला, तहसील और ब्लाक स्तरीय टीमों का गठन किया गया है। वह गांव-गांव प्रचार करेंगी। कांग्रेस बीजेपी को इस बार हराएगी। जिला उपाध्यक्ष तौफीक, योगेश शर्मा ने भी चुनाव में जीत का दंभ भरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की टोली गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार के झूठे वादे बताएगी।

 

विजेंदर पार्टी के फैसले का इंतजार

उधर, मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने जागरण को फोन पर बताया कि वह पूरी तरह से तैयार हैं। पार्टी हाईकमान से हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। पार्टी का जो भी निर्णय होगा, उसी के मुताबिक कार्य करेंगे। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी तीन अप्रैल को प्रत्याशी की अधिकृत घोषणा कर सकती है। चार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। इधर, बसपा ने कमलकांत उपमन्यु के स्थान पर सुरेश सिंह को प्रत्याशी बनाया है। सुरेश सिंह ने बसपा नेताओं के साथ सोमवार से प्रचार भी शुरू कर दिया।

सुरेश सिंह ने बसपा से लिया नामांकन पत्र

सोमवार को बसपा उम्मीदवार सुरेश सिंह ने दो सेट में नामांकन पत्र खरीदा। इसके अलावा तीन निर्दलीय ने भी नामांकन पत्र लिया। अब तक 28 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। इनमें 14 निर्दलीय हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से सोमवार को बसपा उम्मीदवार सुरेश सिंह पुत्र कढ़ेरा सिंह ने दो नामांकन पत्र खरीदे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]