भाजपा के व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों ने काटा किनारा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
– सभागार में अधिकांश कुर्सियां खाली नजर आईं
– व्यापारी जीएसटीको लेकर परेशान है यह बात हम जानते हैं
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुकेश राजपूत के समर्थन को लेकर एक व्यापारी सम्मेलन सीपी सभागार में आयोजित किया गया जिसमें अधिकांश कुर्सियां खाली रही ।
नगर के सीपी सभागार में भाजपा नेताओं द्वारा व्यापारी सम्मेलन का आयोजन कराया गया। जिसमें नगर के कई व्यापारियों ने किनारा कर लिया सभागार में अधिकांश कुर्सियां खाली नजर आई वही सम्मेलन मैं कई महिलाएं अपने नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ आगे कुर्सियों पर बैठी दिखाई दी। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के समक्ष व्यापारियों के सम्मेलन में भीड़ न होने के कारण अपनी अपेक्षाओं का रोना रोया उन्होंने कहा की हमें मालूम है कि व्यापारी जीएसटी की कमियों की वजह से नाराज है लेकिन व्यापारी को यह नहीं बोलना चाहिए की एक अपराधी आता था और हमें लूट कर चला जाता था कम से कम इस सरकार में यह तो नहीं हो रहा। हमें कायमगंज के व्यापारियों से बहुत उम्मीदें हैं और हमें मालूम है कि वह हमें नाराज नहीं करेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेत्री डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल ने की। मंच पर शंभू दयाल कौशल, आदेश अग्निहोत्री, सुभाष गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे, ममता सक्सेना,रश्मि दुबे, वरुण सक्सेना, राजीव गुप्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर आलोक गुप्ता, अमर गुप्ता, हर्षित गुप्ता, अनुभव गुप्ता,अखिलेश शर्मा, शिवम पाठक, देवेंद्र दुबे, वरुण गंगवार आदि लोग उपस्थित रहे।
नहीं नज़र आए भाजपा में शामिल हुए चेयरमैन
हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ कार्यालय में भाजपा में शामिल होने वाले कायमगंज नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर शरद गंगवार व्यापारी सम्मेलन में कहीं पर भी नजर नहीं आए।
दो घंटे देरी से शुरू हुआ सम्मेलन
सीपी सभागार में व्यापारी सम्मेलन शुरू होने का समय 2:00 बजे दोपहर दिया गया था लेकिन व्यापारी एकत्र न होने के कारण कार्यक्रम लगभग 4:00 बजे शुरू हो सका।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


