जयंती न बनाने वाले शिक्षकों को जारी होंगे नोटिस
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कंपिल / फर्रूखाबाद :- क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक विद्यालय में संविधान शिल्पी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती ना बनाने वालो पर कारण बताओं नोटिस जारी किए जाएंगे।
शासन के आदेश था तीन नगर बैग ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लाष से मनाई जाए। और उपस्थित छात्र-छात्राओं को बाबा साहब के बारे में जानकारी दी जाए लेकिन क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जानवी, गौर खेड़ा,भरथरी , धीमर नगला, बहवलपुर, भैंसरी, रौकरी मैं पूरे दिन विद्यालय बंद रहे यहां के शिक्षकों ने बच्चों को जानकारी तो दूर की बात बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण करना भी उचित नहीं समझा जब इसकी जानकारी मीडिया कर्मियों को हुई तो उन्होंने जाकर हकीकत देखी तो वास्तव में विद्यालयों में ताले पड़े हुए थे। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि आज विद्यालय में अवकाश है शिक्षक नहीं आए हैं। इस संबंध में जब एबीएसए ओम प्रकाश पाल से जानकारी चाहिए तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है मामला संज्ञान में आने पर शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस जारी किए जाएंगे संतुष्ट न होने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

