सभी जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रूखाबाद :- लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा पोलिंग पार्टी रवाना स्थल/मतगणना स्थल नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति सातनपुर का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि सेंट्रल जेल चौराहे से जुड़ने बाली सी सी रोड का ज्वाइंट सही कराये,मंडी के सभी एंट्री पॉइन्ट की रोड सही कराये, मंडी समिति के सचिव को निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम की दुकानों के सामने के फर्श की सही रिपेयरिंग नही हुई है दुवारा कराये ,प्रत्येक विधानसभा के स्ट्रांगरूम के बाद वैरिकटिंग की जाये जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि पोलिंग पार्टी रवानगी के दिन मंडी समिति के अंदर लगने बाले फूड जोन में दुकानों की नम्बरिंग करी जाये सभी पर रेट लिस्ट चस्पा हो सभी दुकानों को उनकी जगह आवंटित कर दी जाये , अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी जगह पर्याप्त सी सी टी वी कैमरे लगवाए जाये इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी,महेंद्र सिंह प्रशिक्षु आई ए एस, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व,अपर जिलाधिकारी न्यायिक व संवन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

