साहसी बालिकाओं ने चलाया बड़ी देवी मंदिर में स्वच्छता अभियान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद
साहसी बालिका संस्था कायमगंज नवरात्रि की रामनवमी बुधवार को ग्राम चिलौली में स्थित गमा देवी (बड़ी देवी)मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
दुर्गा पूजा की नवमी पर मंदिर में जगह-जगह फूल, पत्ती, पूरी, हलवा, पॉलिथीन इत्यादि बिखरा हुआ था. संस्था के सभी सदस्यों द्वारा मन्दिर परिसर को साफ किया गया।
और प्रसाद को एकत्र कर गौशाला की गायों को खिलाया गया।संस्था से खुशबू मिश्रा सिल्की मिश्रा गरिमा , निकिता, अंजू, कशिश द्वारा सफाई अभियान मनोयोग के साथ सहयोग किया गया। संस्था सदस्यों ने अपील करते हुए नगरवासियों से कहा कि पालीथिन का इस्तेमाल कम से कम करें वही पूजा की सामग्री व खंडित देव प्रतिमाओं को भू विसर्जित करें। ताकि परिसर में साफ सफाई व्यवस्था बनी रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

