पवन पुत्र का जन्मोत्सव भक्ति भाव एवं बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शमसाबाद / फर्रुखाबाद :- हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर क्षेत्र के बाजार कला में स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को किन्नर समाज के लोगों ने भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
नगर क्षेत्र के मोहल्ला बाजार कला में स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को पवन पुत्र हनुमान जी का जन्मोत्सव भक्ति भाव एवं बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया । वहीं किन्नर समाज के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा भंडारे का आयोजन करके श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया । भंडारे का शुभारंभ सुबह से शुरुआत जो दोपहर से शाम तक चला कार्यक्रम में किन्नर मंजू भाई के नेतृत्व में चला । कार्यक्रम में हिना मिश्रा का विशेष सहयोग रहा। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर हनुमान जी के मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था तथा रंग बिरंगी बिजली की झालरों से सजाया गया था। बिजली की रोशनी से मंदिर जगमगा रहा था श्रद्धालुओं ने भगवान पवन पुत्र हनुमान जी की आरती उतार कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की इस दौरान श्रृंगार पूजा का भी आयोजन किया गया तथा दोपहर में सुंदरकांड का पाठ भी किया गया । श्रद्धालुओं ने पवन पुत्र हनुमान जी की पूजा अर्चना करके सुख समृद्धि की कामनाएं की इस दौरान कस्बा क्षेत्र के मुख्य मार्गो को डेकोरेशन की किरणों से भव्य रूप से सजाया गया तथा लाल भगवाधारी पताकाएं लगाई गई पूरा नगर भगवामय हो गया।
इस दौरान बाहर से आए हुए कलाकारों ने भी पवन पुत्र हनुमान का अपने भजनों के द्वारा गुणगान किया तथा श्रृंगार पूजा से पूर्व 56 भोग भी लगाया गया जो देखते ही बनता था।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

