तीर्थंकर पर आए युवक की गंगा में डूबने से मौत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कंपिल / फर्रुखाबाद / (बदायूं) :-
जैन धर्मशाला में घूमने आए यात्रीगण अटैना गंगा घाट पर स्नान करने गए थे। वहां पर एक डूबते बच्चे को बचाने के चक्कर में युवक गंगा में डूब गया कड़ी मस्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव गंगा से निकला।
कंपिल – बदायूं बॉर्डर पर स्थित अटैना घाट नारायण आश्रम पर हाथरस से जैन समुदाय के कुछ लोग मंगलायतन
आवासीय विद्यालय हाथरस से कंपिल तीर्थंकर आए हुए हैं। जिसमें आरव जैन 18 वर्षीय पुत्र राजेश 12वीं क्लास का छात्र था जो कि टूर में यात्रियों के साथ आया था। सभी लोग गंगा स्नान करने के लिए अटैना घाट गंगा स्नान करने के लिए गए। नारायण आश्रम के पास आरव ने एक बच्चे को गंगा में डूबते देखा तो उसे बचाने के लिए वह गंगा में कूद गया लेकिन वह खुद गहरे पानी में डूबने लगा काफी देर तक जब आरब का पता नहीं चला तो वहां गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद आरव को गंगा से मृत अवस्था में निकाला। सूचना पर पहुंचे एसएचओ बदायूं ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

