नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दबंग प्रधान ने कटा दिए कब्रिस्तान से आधा सैकड़ा प्रतिबंधित वृक्ष – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

दबंग प्रधान ने कटा दिए कब्रिस्तान से आधा सैकड़ा प्रतिबंधित वृक्ष

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- पुलिस व वन विभाग की सांठ गांठ के चलते लकड़ी माफिया प्रतिबंधित हरे वृक्षों का लगातार कटान करते जा रहे हैं । बीते दिवस ग्राम पंचायत ललई के प्रधान ने गांव के कब्रिस्तान में खड़े लगभग आधा सैकड़ा से अधिक वृक्षों को कटवा कर उनकी लड़कियां आरा मशीन पर भिजवा दी।
इन दिनों खेतों का खाली होना पेड़ों पर भारी पड़ रहा है। हरे पेड़ों की कटाई पर प्रतिबंध के बावजूद लकड़ी के खरीदार सरेआम ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर इन पेड़ों की लकडिय़ों को आरा मशीनों पर ले जा रहे हैं। हरे पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए जिम्मेदार अधिकारी अपनी आंखें बंद किए बैठे हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है।
वन विभाग व पुलिस व्यवस्था कुम्भकरणी नींद में सो रही है। हरे पेड़ों की कटाई पर वन विभाग की ओर से प्रतिबंध लगा हुआ है। खेतों के खालीपन का लाभ उठाते हुए एक ओर जहां जरूरतमंद किसान इन पेड़ों को बेचकर अपने अटके हुए काम निकाल रहा है वहीं वन माफिया भी इस समय सक्रिय होकर इन पेड़ों की खरीद फरोख्त में लग जाता है। हालांकि वन विभाग प्रशासन ने हरे पेड़ों की कटाई पर प्रतिबंध लगा रखा है। ऐसे में अगर किसी को हरा पेड़ काटना भी पड़े तो इसके लिए विभागीय इजाजत लेनी पड़ती है। विभाग स्थिति आवश्यकता को ध्यान में रख कर हरे पेड़ के काटने या काटने के संबंध में अपना फैसला दे सकता है। मगर यहां तो ना कोई इजाजत ली जा रही है और ही कोई अन्य प्रक्रिया अपनाई जा रही है और पेड़ों की कटाई जारी है। यही स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में बड़े पेड़ों जांटी का अस्तित्व खतरे में सकता है। ग्राम ढमढेरा पंचायत क्षेत्र ललई स्थित कब्रिस्तान में लगभग आधा सैकड़ा प्रतिबंधित हरे पेड़ों को ग्राम प्रधान अब्दुल मतलूब खा ने वन विभाग की बिना परमिशन के ही कटवा दिया और रातों-रात पेड़ों की लकड़ी ट्रॉली पर लदवा कर आरा मशीन में भिजवा दी। सुबह जब ग्रामीणों को उसकी जानकारी हुई तो देखा कब्रिस्तान में पेड़ों के परमार पड़े हुए थे कुछ ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया की प्रधान कब्रिस्तान की बाउंड्री करने की बात कर रहे थे लेकिन उन्होंने कब्रिस्तान में खड़े काफी मोटे-मोटे हरे वृक्षों को कटवा दिया है जिससे लोग सुपुर्दगे खाक करने के लिए जब कब्रिस्तान में आते थे तो गर्मियों में इन्हीं वृक्षों के नीचे छाया पाकर बैठते थे। लेकिन दबंग प्रधान ने सारे वृक्ष कटवा कर कब्रिस्तान को वीरान बना दिया।

क्या बोले अधिकारी

इसबारे में वनविभाग विभाग के दरोगा सुरेन्द्र सिंह तोमर से बात की तो उन्होंने बताया कि सेक्शन चार के तहत विभाग की इजाजत के बिना कहीं भी हरा पेड़ नहीं काटा जा सकता। विभाग भी सरकारी काम के लिए या फिर विशेष परिस्थितियों में पेड़ काटने की इजाजत देता है। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से काटे गए हरे पेड़ों की जानकारी की जाएगी और चाहे वह प्रधान हो या कोई और दबंग उस पर कार्यवाही अवश्य की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]