नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मनीष स‍िसोद‍िया के केस में क्‍यों हो रही है देरी? कोर्ट ने बताई जमानत न देने की बड़ी वजह – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

मनीष स‍िसोद‍िया के केस में क्‍यों हो रही है देरी? कोर्ट ने बताई जमानत न देने की बड़ी वजह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नई द‍िल्‍ली :- दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया की भ्रष्टाचार और मनी लॉन्‍ड्र‍िंग के मामलों में दाखिल जमानत अर्जी को खारिज कर द‍िया। कोर्ट के आदेश की कॉपी में मनीष स‍िसोद‍िया की जमानत याच‍िका खार‍िज होने की वजह सामने आ गई है। कोर्ट ने आख‍िर मनीष स‍िसोद‍िया की जमानत याच‍िका क्‍यों खार‍िज की है.राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की ईडी और सीबीआई मामले में जमानत याचिका खारिज करते हुए इस दलील को भी खारिज कर दिया है कि कार्यवाही में देरी हुई है या मामला कछुए की गति से आगे बढ़ रहा है। अदालत ने कहा कि तथाकथित देरी स्पष्ट रूप से सिसोदिया के कारण है, न कि ईडी के कारण है. अदालत ने आगे कहा कि सिसोदिया की पत्नी लंबे समय से बीमारियों से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है. इसलिए सिसोदिया को जमानत पर रिहा करने की कोई तत्काल आवश्यकता नहीं है।

जज कावेरी बावेजा ने ईडी मामले में सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा क‍ि यह अदालत इस स्तर पर आरोपी को नियमित या अंतरिम जमानत देने के लिए इच्छुक नहीं है।केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित आबकारी नीति घोटाले को लेकर अलग-अलग मामले दर्ज किए थे।सीबीआई और ईडी मामलों की विशेष न्यायधीश कावेरी बावेजा ने सिसोदिया को राहत देने से इनकार करते हुए कहा कि यह समय जमानत देने के लिए सही नहीं है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]