नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , युवाओं का भविष्य खराब कर रही सरकार, चुनाव आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करेंगा – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

युवाओं का भविष्य खराब कर रही सरकार, चुनाव आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करेंगा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :-  सपा के गठबंधन प्रत्याशी डा. नबल किशोर शाक्य की चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने आये सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव बीजेपी की सरकार पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा की बीजेपी सरकार नौजवानों और किसानों के भविष्य को खराब किया है। युवा और किसान सरकार बदलनें का मन बना चुका है।
शहर के बढ़पुर स्थित क्रिश्चियन कालेज मैदान में जनसभा को सम्बोधित करते हुए सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार सपा प्रत्याशी की जीत के सभी रिकार्ड टूटने जा रहें हैं। इस बार युवा वर्तमान सरकार के खिलाफ हैं।10 साल में बीजेपी ने गरीबों, किसानों और युवाओं से झूठे वादे किये। किसानों को उनकी फसल क बाजिब मूल्य नही मिला । किसान कर्ज में डूब गया। महंगाई लगातार बढ़ रही है। सरकार ने बड़े-बड़े उद्योग पतियों का कर्ज मांफ माफ किये लेकिन गरीब किसान का कर्ज माफ नही किया गया। इस लिए सपा व गठबंधन नें तय किया है कि सरकार बनने पर किसानों को उनकी फसल का बाजिब मूल्य मिलेगा।
सरकार ने  पेपर कराए और कुल 10 पेपर लिक करा दिये। उन्होंने कहा कि सबाल नौकरी का नही है। नौकरी के नाम पर सरकार ने युवाओं का एक तिहाई जीवन बर्बाद कर दिया। फ़ौज की नौकरी को अग्निवीर में बदल दिया और अब पुलिस की नौकरी भी कही तीन साल की ना कर दें। फौज की नौकरी अग्निवीर कर दी, जिससे नौजवानों का भविष्य भी खतरे में पड़ गया। उन्होंने कहा की चुनाव आनें वाली पीढ़ी का भविष्य तय करेंगा। जो लोग संबिधान को बदलना चाहते है उन्हें जनता बदल देगी।
सपा सुप्रीमों नें कहा कि जिन-जिन को सरकार नें कोरोना वैक्सीन लगवाई उनके हार्ड अटैक का खतरा बढ़ गया है। सरकार ने बोरी से खाद चोरी कर ली। जब वोट चाहिए था तो सरकार ने रिफ़ाइन्ड का वितरण किय। उन्होंने कहा की इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो गरीबों को आटा और युवाओं को डाटा मुफ्त देंगे। सपा सरकार में लैपटॉप का वितरण किया था लेकिन उनकी सरकार ने नकल कर मोबाइलों का वितरण किया। उन्होंने कहा सरकार बनने से फर्रुखाबाद को गंगा एक्सप्रेस-वे व आगरा एक्सप्रेस वे के 6 लेन से जोड़ा जायेगा। इस दौरान अध्यक्षता पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव व संचालन सुरेद्र सिंह गौर ने किया। जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना इरफान-उल-हक कादरी, पूर्व मंत्री सर्वेश अंबेडकर, सतीश दीक्षित, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेबक यादव, सरल दुबे, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा, पूर्व विधायक ताहिर सिद्दीकी, जिला प्रवक्ता विवेक यादव आदि रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]