फर्जी मतदान को लेकर चले ईट पत्थर फोर्स ने की दो राउंड फायर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कम्पिल / फर्रूखाबाद :- थाना क्षेत्र के ग्राम भागीपुर उमराह में फर्जी मतदान को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। जिसमें एक गुट ने मतदान केंद्र पर लगे फोर्स के ऊपर ईट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।
जिसको देखते हुए फोर्स ने अपने आला अधिकारियों को सूचित किया और फिर अपने आत्मरक्षा के लिए फोर्स को दो राउंड फायर करने पड़े जिससे कि भीड़ पोलिंग बूथ से इतर बितर हो जाए जिसमें एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। प्रदीप कुमार पुत्र कृपाल सिंह निवासी भागीपुर उमराह जो पुलिस हिरासत में है । आगे की कार्रवाई पुलिस जांच करने के बाद की जाएगी।
मौके पर क्षेत्राधिकार अधिकारी कायमगंज सतेंद्र सिंह एसडीम कायमगंज यदुवंश कुमार वर्मा थाना अध्यक्ष कम्पिल जितेंद्र चौधरी
भारी बल के साथ मौके पर तैनात है। ईबीएम सील होने के बाद जाते हुए फोर्स पर गांव वालों ने दोबारा पथराव किया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

