नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 5 साल में अनुराग की संपत्ति दोगुना, रायजादा की घटी कमाई – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

5 साल में अनुराग की संपत्ति दोगुना, रायजादा की घटी कमाई

vnewslive24.com
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

डेस्क :- भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने नामांकन के साथ अपनी संपत्ति की घोषणा भी की है। 5 साल में उनकी संपत्ति दोगुना हो गई है। उनकी संपत्ति में 5.30 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। अनुराग ठाकुर ने अपने शपथ पत्र में अपनी संपत्ति 10.97 करोड़ बताई है। अनुराग हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। अनुराग की टक्कर कांग्रेस के सतपाल रायजादा से है, जो पहले विधायक भी रह चुके हैं। रायजादा के पास ढाई करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। पांच साल के आयकर रिटर्न पर नजर डाली जाए, तो रायजादा की आय पहले के मुकाबले घट गई है। साल 2022-23 की आयकर रिटर्न में सतपाल रायजादा अपनी आय 9.36 लाख है। साल 2018-19 में यह 16.65 लाख से अधिक थी।

सुरक्षा के लिए अनुराग व उनकी पत्नी के पास दो पिस्तौल
जानकारी के मुताबिक अनुराग ठाकुर ने 2014 के लोकसभा चुनाव में अपनी चल और अचल संपत्ति 4.62 करोड़ रुपये बताई थी। 26 अप्रैल, 2019 को चुनाव आयोग को अनुराग ने अपने शपथ पत्र में 5.67 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई थी। अनुराग ठाकुर और उनकी पत्नी के नाम पर 3.25 लाख और 2.50 लाख रुपये के दो पिस्तौल हैं। इसमें से एक बेल्जियम में बना है। अनुराग और उनकी पत्नी के पास 55.51 लाख रुपये के सोने के गहने हैं। इसके अलावा, उनके पास 1 लाख का कीमती स्टोन भी है। उनके पास पंजाब में जालंधर, धर्मशाला, कुल्लू, कपूरथला और समीरपुर में लाखों रुपये के प्लॉट और घर हैं। अनुराग ठाकुर ने शेयर मार्केट में 47 लाख रुपये इनवेस्ट किए. अनुराग के बेटे जय आदित्य सिंह के पास 1.33 लाख और उदयवीर सिंह के पास 81 हजार रुपये की संपत्ति है।

बेटे अपने पिता से अमीर
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पास 6.48 लाख के 90 ग्राम के सोने के गहने हैं। वहीं, उनकी पत्नी के पास भी 12.24 लाख के 170 ग्राम के सोने के जेवर हैं। दोनों बेटों के पास माता-पिता से ज्यादा चल संपत्ति है। रायजादा के पास 41.53 लाख की चल संपत्ति है। वहीं, पत्नी के पास 1.22 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और दोनों बेटों के पास दो 2.20 करोड़ रुपए के अचल संपत्ति है। सतपाल सिंह रायजादा की अचल संपत्ति की बात की जाए, तो उनके पास 2.15 करोड़ रुपए और पत्नी के पास 9.88 करोड़ रुपए से अधिक अचल संपत्ति है। रायजादा पर 21 लाख रुपए और धर्मपत्नी पर 78 लाख रुपए का लोन है। रायजादा के पास 22 लाख की कीमत की टोयोटा इनोवा कर और बेटे के पास टोयोटा ग्लैंजा कार है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]