नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तेजगंज बवाल में 29 लोगों के गिरफ्तारी वारंट जारी, मतदान के दिन पथराव और गाड़ियों में की थी तोड़फोड़ – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

तेजगंज बवाल में 29 लोगों के गिरफ्तारी वारंट जारी, मतदान के दिन पथराव और गाड़ियों में की थी तोड़फोड़

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Mainpuri News :-  ईवीएम बदलने की अफवाह पर बेवर क्षेत्र के गांव तेजगंज में तीसरे चरण के मतदान के दिन उग्र ग्रामीणों ने पथराव कर दिया था। पथराव में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। पुलिस ने 29 नामजद सहित 49 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। न्यायालय ने फरार चल रहे 29 उपद्रवियों के गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया के दौरान 7 मई को थाना बेवर विधानसभा किशनी क्षेत्र के गांव तेजगंज में कैबिनेट मंत्री के पुत्र सुमित प्रताप, बजरंग दल के जिलाध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष कर्ण बहादुर अपने वाहनों से गांव पहुंचे थे। इस बीच ईवीएम बदले जाने की अफवाह पर उग्र हुए कुछ ग्रामीणों ने वाहनों पर पथराव कर दिया था। हमले में तेजगंज निवासी स्वदेश उर्फ बल्ले और कर्ण बहादुर घायल हो गए थे।मामले में स्वदेश चौहान की ओर से आराम सिंह व पार्टी के सोनू यादव, ब्रहृमानंद, आकाश, पुष्पेंद्र यादव, जिनेंद्र सिंह उर्फ बबलू, सुमित, रिषभ यादव, योगेंद्र यादव, संजू, अंकित, राजेंद्र यादव, डिप्टी, बनी सिंह, शैलेंद्र सिंह, घनश्याम यादव, सचिन यादव, मोहित, रोहित, अंकित, विपिन, सुनील यादव, राम सिंह यादव, परशुराम, लटूरी सिंह, सुशील यादव, राम अवतार, गजराज यादव, टैली व 20 अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। न्यायालय ने अब फरार चल रहे 29 बलवाइयों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]