नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , साथी की हत्या को लेकर रोजगार सेवकों / पत्रकारों में आक्रोश – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

साथी की हत्या को लेकर रोजगार सेवकों / पत्रकारों में आक्रोश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– चार सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

खेतासराय / जौनपुर :- विकास खण्ड शाहगंज (सोंधी) रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष सुदर्शन न्यूज चैनल के सम्बाददाता आशुतोष श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या को लेकर रोजगार सेवक संघ मे काफ़ी आक्रोश व्याप्त है जिसमे संघ ने चार सूत्रीय मांग को लेकर खंड बिकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।
सोमवार को सुबह लगभग 9:30बजे शाहगंज थाना क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव घर से निकाल कर जैसे ही सबरहद बाजार में पहुंचे वहां पर पहले से घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी जिससे उनकी मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुड़ गई। खबर लगते ही पत्रकारों में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया उक्त पत्रकार जबकि पहले से ही जान माल का खतरा बताते हुए थाने से लेकर उच्च अधिकारियों तक सुरक्षा की गुहार लगाता रहा शासन प्रशासन के लोग अगर ध्यान दिए होते तो आज इतनी बड़ी घटना घटित ना होती उधर शाहगंज पुलिस ने घटना मे मुख्य आरोपी साजिश कर्ता को मुंबई से गिरफ्तार करने का दावा भी कर रही है।श्री श्रीवास्तव एक निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे और वह खंड विकास शाहगंज में रोजगार सेवक अध्यक्ष के पद पर भी कार्यरत थे।जिनकी हत्या से सभी रोजगार सेवक मर्माहत हैं।उसी क्रम में आज चार सूत्री मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग किया गया। इस मौके पर उमाकांत, सुभाषचंद्र , पंकज शर्मा,सुरेश कुमार, अनिल कुमार, राजेश, विनोद कुमार, आलोक कुमार, राजकुमार, सतीश चौहान, अजय कुमार, नितेश,निशा नाथ ,शशिकांत, विजय नाथ, कन्हैया लाल, पिंटू, शिव प्रसाद, संतलाल, लालजीत, रामकेवल, संतोष,लालमन, आदि मनरेगा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]