नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा सत्ता में आई तो संविधान को नष्ट और आरक्षण को खत्म कर देगी :- राहुल गांधी – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

भाजपा सत्ता में आई तो संविधान को नष्ट और आरक्षण को खत्म कर देगी :- राहुल गांधी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

डेस्क :- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान को ‘नष्ट’ करना चाहती है और आदिवासियों, दलितों तथा पिछड़े वर्ग के लोगों को दिए गए आरक्षण को खत्म करना चाहती है। ओडिशा के बोलांगीर में एक रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने चेतावनी भरे स्वर में कहा कि अगर भाजपा यह चुनाव जीतती है तो वह सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण कर देगी और देश को 22 अरबपति चलाएंगे।कांग्रेस ने हाथ में पकड़ी हुई भारत के संविधान की प्रति की ओर इशारा करते हुए कहा, ”भाजपा इस किताब को फाड़ना चाहती है लेकिन हम और भारत के लोग उन्हें इसकी इजाजत नहीं देंगे।” राहुल गांधी ने आशंका जताते हुए कहा, ”अगर भाजपा जीतती है तो आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा, सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण कर दिया जाएगा और देश को 22 अरबपति चलाएंगे। इसलिए आम लोगों की सरकार बननी चाहिए।”

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]