नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आगरा जूता व्यवसाई के यहाँ इनकमटैक्स की रेड – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

आगरा जूता व्यवसाई के यहाँ इनकमटैक्स की रेड

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आगरा :- आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा ने हरमिलाप ट्रेडर्स के रामनाथ डंग के जयपुर हाउस स्थित घर पर छापा मारा तो वहां बरामद हुए कैश को गिनने के लिए मशीनें मंगानी पड़ीं। देर रात तक मशीनें लाई जाती रहीं।
नोट इतने अधिक थे कि मशीनें भी हांफ गईं। अंदर की कुछ तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुईं। इनमें बेड पर नोट बिछे हुए दिखाई दे रहे थे। आयकर विभाग के छापे के दौरान आसपास के घरों से भी कोई बाहर निकलकर नहीं आया। हरमिलाप ट्रेडर्स के मालिक रामनाथ डंग का घर जयपुर हाउस में है। आयकर विभाग की टीम शनिवार सुबह 11 बजे सभी ठिकानों पर पहुंची।
जयपुर हाउस स्थित आवास में भी टीम पहुंच गई।आयकर विभाग की टीम ने घर में तलाशी ली। सूत्रों का कहना है कि घर में अलग-अलग स्थानों से टीम ने 60 करोड़ रुपये बरामद कर लिए।अधिकतर नोट पांच सौ रुपये के थे। टीम में शामिल अधिकारियों ने पहले हाथों से गिनती की।इसके बाद नोट गिनने के लिए कुछ मशीनें मंगवाईं। मगर, नोट इतने अधिक थे कि ये मशीनें हांफ गईं। रात 10.30 बजे तक दस से अधिक मशीनें मंगवाई जा चुकी थीं।
सूत्रों का कहना है कि रात दस बजे तक 60 करोड़ से अधिक की रकम बरामद हो चुकी है। कारोबारी के घर में मशीनों से नोटों की गिनती जारी थी। रात 10.30 बजे लोडिंग टेंपो से टैंट हाउस के कर्मचारी गद्दे और तकिये लेकर पहुंचे। सुरक्षाकर्मियों और बाहर तैनात कर्मचारियों को गद्दे दे दिए गए। इसी बीच कारोबारी रामनाथ डंग गेट पर पहुंचे। गेट से बाहर झांकने के बाद उन्होंने गेट बंद कर लिया।आयकर विभाग की टीम जयपुर हाउस में कारोबारी रामनाथ डंग के घर पहुंची तो आसपास के घरों के भी गेट बंद हो गए। देर रात तक उनके घर के गेट भी नहीं खुले। कारोबारी के आसपास के घरों के भी शाम से ही गेट बंद थे।कोई बाहर तक नहीं निकला।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]