समर कैंप का समापन, बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
– जीवन का नाम मस्ती ,मस्ती से बच्चों में डिप्रेशन नहीं होता
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- सीपी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में 12 दिवसीय आयोजित समर कैंप में तरह-तरह की विधाओं का बच्चों को प्रशिक्षण मिला। समर कैंप में बच्चे पेंटिंग, बासुरीवादन, ताइक्वांडो, नृत्य, बेस्ट मैटेरियल से साज सज्जा करना जैसे तमाम विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति ने आए हुए दर्शकों का मन मोह लिया।

सीपी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की ओर से सीपी सभागार में समर कैंप का समापन कार्यक्रम हुआ। जिसमें 230 छात्र छात्राओं ने प्राप्त किए प्रशिक्षण की प्रतिभा का हुनर बिखेरा। मुख्य अतिथि डॉक्टर शशी किरण अंजू राजे,ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक सुनीता सचान सरिता मोनिका अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं के द्वारा प्राप्त किए गए प्रशिक्षण की प्रशंसा करते हुए कहा की समर कैंप में बच्चों ने जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है वह तारीफे काबिल है। यह वह अनुभव है जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है । इस भीषण गर्मी में जहां लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं वहां बच्चों द्वारा इतना भव्य कार्यक्रम करना किसी प्रशंसा से कम नहीं है। इसमें अभिभावक व प्रशिक्षक का अहम योगदान है।

अतिथियों द्वारा प्रशिक्षिकों और प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि 12 दिवसीय आयोजित समर कैंप में तरह-तरह की विधाओं का बच्चों को प्रशिक्षण मिला। समर कैंप में छात्र छात्राओ ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया वहीं कई बच्चों ने पेंटिंग, बासुरीवादन, नृत्य जैसे तमाम विधाओं में प्राप्त प्रशिक्षण की झलकियां प्रस्तुत की।

इस समय भीषण गर्मी है, बच्चों को भीतर रखें और गर्मी कम होने पर शाम को घर से बाहर निकलने दें। जब बाहर निकलें तो कुछ खिलाकर और पानी का इंतजाम कर जाने दें। साथ ही लू से बचाव के सारे उपायों को अपनाते रहे। विद्यालय निदेशिका डा मिथलेश अग्रवाल ने कहा कि जीवन का नाम मस्ती है और मस्ती करने से बच्चों में डिप्रेशन नहीं होता। समर कैंप में बच्चों को विभिन्न विधाओं का इस्तेमाल करना सीखाया गया। बच्चों ने बेस्ट मैटेरियल से साज सज्जा का सामान बनाकर दिखाया। बच्चों की इस प्रतिभा को खूब सराहा गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सत्य प्रकाश अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, प्रधानाचार्य आर वाजपेई, योगेश तिवारी, दीपक जैना, एस के बाजपेई, पंकज शुक्ला शाहिद विद्यालय के शिक्षक शिक्षक आए अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

