मैनपुरी सीट पर कभी भी भाजपा नहीं जीत सकी है चुनाव
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
आगरा :- ब्रज में मतदाता का ऊंट किस करवट बैठा है, यह मंगलवार को साफ हो जाएगा। इस दिन मतगणना के साथ ही आगरा और अलीगढ़ मंडल की आठ लोकसभा सीटों का फैसला ईवीएम से निकलकर जनता के सामने होगा। वर्ष 2019 के चुनाव में ब्रज की आठ सीटों में से सात भाजपा ने जीती थीं। केवल मैनपुरी सीट ही सपा जीत सकी थी।मथुरा सीट पर हेमामालिनी तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं, तो मैनपुरी सीट पर सपा की विरासत को बचाने के लिए डिंपल यादव हैं। यहां भाजपा से पर्यटन मंत्री और सदर विधायक ठाकुर जयवीर सिंह टक्कर दे रहे हैं। एटा सीट पर भाजपा से राजवीर सिंह तीसरी बार अपना भाग्य अजमा रहे हैं तो गठबंधन में सपा से देवेश शाक्य मैदान में हैं।
फतेहपुर सीकरी सीट पर दूसरी बार लड़ रहे भाजपा के राजकुमार चाहर को कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार से टक्कर मिलने के दावे किए जा रहे हैं। फिरोजाबाद सीट पर सपा से अक्षय यादव अपनी खोई सीट को फिर से पाने को बेकरार हैं। भाजपा ने यहां से नए चेहरे विश्वदीप सिंह को उतारा है। आगरा सीट पर केंद्रीय मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल जीत दोहराने को बेकरार हैं। उनके सामने बसपा से पूजा अमरोही हैं। अलीगढ़ से भाजपा के सतीश गौतम तीसरी बार मैदान में हैं तो हाथरस से प्रदेश के राजस्व मंत्री अनूप वाल्मीकि मैदान में है। एक्जिट पोल के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। मंगलवार को परिणाम सामने होगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


