नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 2678 से मुकेश ने लगाई हैट्रिक, सपा प्रत्याशी ने लगाया धांधली का आरोप – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

2678 से मुकेश ने लगाई हैट्रिक, सपा प्रत्याशी ने लगाया धांधली का आरोप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रूखाबाद :- सुबह 8:00 बजे से शुरू ही मतगणना में एक एक आरो की टेबल सहित 14 – 14 टेबल लगाई गई चुनाव की मतगणना 32 राउंड में पूरी होने थी। देर शाम को निष्पक्ष गणना न होने का आरोप लगाकर सपा कार्यकर्ता व भाजपा नेताओ के बीच तनातनी हो गई। जिसके बाद सपाई मंडी गेट पर आकर धरने पर बैठ गए। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने अपने हमराही के साथ पहुंचकर उनको समझा बुझा धरना प्रदर्शन समाप्त कराया। इस दौरान बढ़ती भीड़ को देखकर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। जिससे काउंटिंग प्रक्रिया बाधित हो गई। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से मुकेश राजपूत को 487963, उनके प्रतिदुंदी 2678 वोटो से पराजित हुए सपा प्रत्याशी डा नवल किशोर को 485285, बसपा से क्रांति पांडेय को 45390, अमर सिंह भारतीय राष्ट्रीय मोर्चा को 3358 , हरिनंदन सिंह निर्दलीय को 469, श्यामवीर सिंह भारतीय नागरिक पार्टी को 2434, विद्या प्रकाश भारतीय जवान किसान पार्टी को 1467 , दिनेश भारतीय शक्ति चेतना पार्टी को 1063 मत प्राप्त हुए, वही नोटा बटन पर 4365 मत पड़े।

डा नवल किशोर ने लगाया धांधली का आरोप

समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी  डॉ नवल किशोर ने प्रशासन पर निष्पक्ष मतगणना ना कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह जीत रहे थे।25 वे राउंड में भाजपा प्रत्याशी को एक साथ पांच हज़ार मतों से आगे कर दिया गया। जानबूझ कर प्रशासन ने लाइट व्यवस्था बाधित कराई जिससे बेईमानी की जा सके।

सपा मुखिया ने लिया संज्ञान

फर्रुखाबाद में मतगणना के दौरान लाइट व्यवस्था आफ होने पर सपाइयों के हंगामे का वीडियो सपा मुखिया अखिलेश यादव ने देखा उन्होंने तत्काल प्रभाव से चुनाव आयोग व x पर संदेश भेजा कि मतगणना में धांधली की आशंका जताई और सपाइयों से डटे रहने की अपील की।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]