गांव के तालाब में भरी गंदगी, नाला पड़ा चोक, सचिव की मनमानी के चलते नहीं हो रही सफाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद (vnewslive 24) :- तालाबों की सफाई की ओर अब तक कोई पहल नहीं हो पाई है। जबकि तालाब देखरेख न होने के अभाव में बढ़ती गंदगी के कारण अपना अस्तित्व खोते जा रहा है। गांव की नाला व नालियां चोक पड़ी हुईं हैं।

नगर से सटे गांव उलियापुर का तालाब का अपना अस्तित्व समाप्त करता जा रहा है। गंदगी के कारण इसमें बहुत बड़ी बड़ी घास उग आईं है। सरकार गांव गांव पानी का जल स्तर बढ़ाने के लिए तालाबों का सुंदरीकरण कर लाखों रुपया खर्चा कर रही है। लेकिन इस गांव का सचिव हृदेश पांडेय अपनी हठधर्मी के चलते तालाब की सफाई की ओर ध्यान ही नहीं दे रहा है। सूत्रों की मानें तो यह सचिव बिना कमीशन और लेनदेन के कोई काम नहीं करते हैं। इस गांव का नाला व नालियां चोक पड़ी हुईं हैं। जिससे गांव में गंदगी फैलती जा रही है। किसी भी समय कोई भी संक्रामक रोग फैलने से इंकार नहीं किया जा सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात का मौसम शुरू होने पर तालाब की सफाई न होने से गांव में जलमग्न जैसे हालात हो जाएंगे वही नाला साफ नहीं हुआ तो गन्दगी से संक्रमण फैलेगा।

कुछ तालाबों में गहरीकरण नहीं होने से तालाब की जलभराव क्षमता भी कम होने लगी है। कुछ दिनों बाद बरसात का मौसम जाएगा। ऐसे में तालाब का पानी सड़कों पर बहेगा उस समस्या से जूझना पड़ेगा। कई बार ग्राम प्रधान से कहा लेकिन सचिव की मनमानी के कारण कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि तालाब व नाला की सफाई जल्द की जाए। ताकि बरसात के दिनों में परेशानियों का सामना न करना पड़े।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

