नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दबंगो ने डीजे बंद करा पहले दी धमकी, पुलिस से शिकायत की सूचना पर मारी गोली – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

दबंगो ने डीजे बंद करा पहले दी धमकी, पुलिस से शिकायत की सूचना पर मारी गोली

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– पुलिस लेती घटना का संज्ञान तो टल सकता था हादसा 

– परिजनों ने लगाया आरोप रिपोर्ट लिखने की जगह पुलिस ने पीड़ित को गली देकर कोतवाली से भगाया 

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- दबंगों द्वारा डीजे को लेकर हुआ विवाद विरोध करने पर हुआ विवाद चले ईट – पत्थर, शिकायत करने पहुंचे पीड़ित को पुलिस ने गाली देकर भगाया। फायरिंग में चाचा- भतीजा घायल, हालत गंभीर ।

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गॉव अब्दुल रहमानपुर नियाजू नगला निवासी वीकेश पुत्र नेकसे भतीजे सुखवीर पुत्र कल्लू को घायल अवस्था मे सीएचसी मे भर्ती कराया गया। जहाँ वीकेश बताया की हमारे घर पर नाती का दष्ठौन कार्यक्रम था। घर पर डीजे बज रहा था । उसी दौरान दंवग ब्रजमोहन, प्रदीप अमन, नेकसे ने आते ही गाली गलौज कर डीजे बन्द करवा कर गाली गलौज करने लगे। नाजायज तमन्चे  निकाल दोनो के गोली मारने की धमकी दी और ईट पत्थर चलाने लगे। जिसकी लिखित शिकायत हम लोगों ने कोतवाली पुलिस से की लेकिन हम लोगों के साथ पुलिस ने गली गलौज कर भगा दिया।  दबंगो द्वारा मेरे रास्ता घेरने की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। जो हमे घर तक छोड़ गई। लेकिन पुलिस के जाते ही दबंगों ने दोबारा गाली गलौज कर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें चाचा- भतीजे गम्भीर रूप से घायल हो गये।  घायल अवस्था मे दोनो को डायल -112 – पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। घटना की सूचना पाते ही क्षेत्राधिकारी सतेन्द कुमार, कोतवाली प्रभारी राम अवतार , कस्वा चौकी इन्चार्ज विद्या सागर तिवारी, मन्डी चौकी इन्चार्ज कृष्ण कुमार कश्यप ने परिजनों से मामले की जानकारी की। डाक्टर जितेन्द्र ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

 

पुलिस सक्रिय होती तो बच सकता था हादसा 

घायल वीकेश व सुखवीर के परिजनों का कहना था कि दबंगों द्वारा जब जब डीजे बंद कराकर ईंट पत्थर चलाए गए थे। जिसकी शिकायत परिजन करने कोतवाली कायमगंज गए थे लेकिन पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेने के बाद हम लोगों को गाली गलौज कर वहां से भगा दिया। यदि पुलिस प्रशासन सक्रिय होता तो शायद यह गोली कांड की घटना ना हुई होती है।

 

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]